scriptजिस बीजेपी MLA की खदानें MP में हुई हैं सीज, उनके पास है खुद का हेलिकॉप्टर, कांग्रेस छोड़ने पर BJP ने दिया था ‘इनाम’ | mla sanjay pathak have a helicopter his mines was sealed by mp govt. | Patrika News
भोपाल

जिस बीजेपी MLA की खदानें MP में हुई हैं सीज, उनके पास है खुद का हेलिकॉप्टर, कांग्रेस छोड़ने पर BJP ने दिया था ‘इनाम’

जानिए, कांग्रेस छोड़ कभी बीजेपी में क्यों आए थे संजय पाठक

भोपालJun 09, 2019 / 02:33 pm

Pawan Tiwari

sanjay pathak
भोपाल. मध्यप्रदेश की सरकार ने जबलपुर में पूर्व मंत्री संजय पाठक की मां निर्मला पाठक के नाम पर आवंटित दो खनिज खदानों को सीज कर दिया है। इनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस लगा है। इसमें वन वन भूमि पर नियमों के खिलाफ खनन करने की शिकायत है। पाठक पिछली सरकार में सूक्ष्म और लघु उद्योग राज्य मंत्री थे। वे मध्यप्रदेश के सबसे रईस विधायक भी हैं। इनके पास लग्जरी कारों का काफिला के साथ खुद का हेलिकॉप्टर भी है।

दरअसल, जबलपुर के सिहोरा तहसील में अगरिया और दुबियारा में मेसर्स निर्मला मिनरल्स को दो खदान मिली है। यह कंपनी संजय पाठक की मां निर्मला पाठक की है। मामले में सुप्रीम कोर्ट में केस है कि वनभूमि पर नियम विरुद्ध खनन किया गया है। अगली सुनवाई जुलाई में होना है।
इसे भी पढ़ें: MP के सबसे रईस मंत्री हैं संजय पाठक, 500 करोड़ के हवाला कांड में उछला नाम

sanjay pathak
 

खदान के लिए ही छोड़ा था कांग्रेस
कहा जाता है कि संजय पाठक ने बीजेपी में जाने का फैसला खदानों को बचाने के लिए ही किया था। तब संजय कांग्रेस के टिकट पर लगातार विधायक बन रहे थे। लेकिन प्रदेश में सत्ता भाजपा की थी। ऐसे में उनके खदानों के खिलाफ केस खुलते जा रहे थे। इसलिए जब 2013 में भी भाजपा आ गई तो कुछ समय बाद ही संजय भाजपा में पहुंच गए थे।
sanjay pathak
 

मिला इनाम
2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद संजय पाठक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव में वे भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। फिर राज्यमंत्री भी बने। संजय की मां निर्मला पाठक कटनी की महापौर रह चुकी हैं। उनका पूरा परिवार कांग्रेसी रहा है। इसलिए संजय के कांग्रेस में भी अच्छे रिश्ते रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: कालेधन पर सख्त हैं पीएम मोदी, जाएगी मध्यप्रदेश के इस मंत्री की कुर्सी!

sanjay pathak
 

खुद का है हेलिकॉफ्टर
संजय पाठक के पास खुद का हेलिकॉप्टर भी है। उसी के जरिए वह यात्रा भी करते हैं। संजय के बेटे यश पाठक ने हेलिकॉप्टर में बैठे अपने पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। संजय पाठक ने उत्तराखंड में आई त्रासदी के दौरान बचाव कार्य के लिए अपना हेलिकॉप्टर मुहैया करा सुर्खियों में आए थे। इसके लिए उन्हें उत्तराखंड की सरकार ने सम्मानित भी किया था।
sanjay pathak
 

अकूत संपत्ति के हैं मालिक
संजय पाठक के पास अकूत संपत्ति भी है। वह मध्यप्रदेश से बीजेपी के सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास करीब दो सौ पच्चीस करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। चुनावों के दौरान उनकी संपत्ति की चर्चा भी खूब हुई थी। क्योंकि 2013 में उनकी संपत्ति 121.32 करोड़ रुपये की थी। वहीं 2018 में 222.54 करोड़ रुपये की हो गई। यानी पांच साल में संजय पाठक की संपत्ति 104.2 करोड़ रुपये बढ़ी।
इसे भी पढ़ें: बीजेपी विधायक संजय पाठक पर मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, अरबों की संपत्ति के हैं मालिक

sanjay pathak
 

हवाला कांड में उछला था नाम
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में जब 500 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का खुलासा हुआ था। तब भी संजय पाठक के पिता के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी का नाम सामने आया था। सरावगी बंधुओं द्वारा किए 500 करोड़ के हवाला करोबार में जो दस्तावेज मिले थे, उसमें आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन का नाम भी शामिल था। यह कंपनी संजय पाठक के पिता सत्येंद्र पाठक के नाम पर रजिस्टर्ड था। उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार भी किया था कि यह उऩ्हीं का फर्म है।
sanjay pathak
 

एसपी का हो गया था तबादला
हवाला कांड उजागर होने के बाद वहां के तत्कालीन एसपी गौरव तिवारी का वहां से तबादला हो गया था। विजय राघौगढ़ से विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री रहे संजय पाठक पर ही इसका आरोप लगा था कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए एसपी का तबादला करवाया है। उस वक्त इसे लेकर खूब हंगामा हुआ था।
12 देशों में फैला है कारोबार
संजय पाठक का कारोबार सिर्फ मध्यप्रदेश में ही नहीं है बल्कि दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। जिसमें इंडोनेशिया स्थित उनका माइन्स भी शामिल है। संजय मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क जैसे-कान्हा, इसके साथ ही खजुराहो में सायना नाम से हेरिटेज होटल्स की चेन है। वहीं, आयरन, बॉक्साइट, कोल और माइन्स के कई ठेके उन्होंने ले रखे हैं।
sanjay pathak
 

ग्लैमरस लुक
संजय पाठक रॉयल जिंदगी जीते हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनके फेसबुक पेज पर जाएंगे तो उनके कई रूप देखने को मिलेंगे। लोगों के बीच वह बाइक से भी पहुंच जाते हैं। शादी-विवाहों में शाही लुक में नजर आते हैं। अपने ग्लैमरस अवतार में वह बॉलीवुड अभिनेताओं को भी टक्कर देते हैं।

Home / Bhopal / जिस बीजेपी MLA की खदानें MP में हुई हैं सीज, उनके पास है खुद का हेलिकॉप्टर, कांग्रेस छोड़ने पर BJP ने दिया था ‘इनाम’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो