22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLA vs IPS: बेटे को बचाने उतरे भाजपा विधायक, अफसर से भिड़ें…अब दिल्ली पहुंची रिपोर्ट

MLA vs IPS: बेटे को बचाने उतरे विधायक लोधी के खिलाफ आइपीएस लामबंद, कार्रवाई की मांग....दिल्ली पहुंची भाजपा विधायक प्रीतम लोधी(BJP MLA Pritam Lodhi) की रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification
MLA vs IPS BJP MLA Pritam Lodhi came to save his son clashed with officer

MLA vs IPS BJP MLA Pritam Lodhi came to save his son clashed with officer दिल्ली पहुंची भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की रिपोर्ट

BJP MLA Pritam Lodhi: शिवपुरी जिले के करैरा में थार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले बेटे दिनेश को बचाने उतरे भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बड़बोलेपन के खिलाफ आइपीएस अफसर उतर आए हैं। दिनेश से पूछताछ पर एसडीओपी (आइपीएस) डॉ. आयुष जाखड़ को पिछोर विधायक की धमकी और अमर्यादित बयान की भारतीय पुलिस सेवा संघ ने निंदा की।

भाजपा ने दिल्ली भेजी मामले की रिपोर्ट

विधायक प्रीतम(BJP MLA Pritam Lodhi) के अमर्यादित बयान को भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया है। बयान की रिपोर्ट दिल्ली भेजी है। विधायक के पुराने बयानों से भी संगठन को अवगत कराया है। पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन से मार्गदर्शन मांगा है।

यह भी पेंच

28 अप्रेल को भोपाल के जंबूरी मैदान में लोधी समाज की बड़ी बैठक है। ऐसे में पार्टी फिलहाल इस पर कोई कार्रवाई से बच रही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जारी किया पत्र

मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पत्र जारी किया। लिखा है, करैरा एसडीओपी जाखड़ और उनके परिवार के प्रति विधायक की टिप्पणियां अपमानजनक और अशोभनीय है। यह जनप्रतिनिधि के पद की मर्यादा के विपरीत है। इससे प्रशासनिक तंत्र व सभी अफसरों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पत्र में विधायक के बयान पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी कहा कि सिविल सर्विस दिवस पर सिविल सेवा के अधिकारी के साथ किए ऐसे व्यवहार पर यह मांग करनी पड़ रही है।

विधायक ने जनता की आड़ में पहले क्या कहा, फिर कैसे पलट गए..पूरा मामला जानिए

16 अप्रेल: थार से पांच लोगों को मारी टक्कर

विधायक पुत्र दिनेश ने करैरा थाने के सामने थार से पांच लोगों को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन मजदूर, दो महिलाओं घायल हो गईं। दिनेश रौब झाडऩे लगा। बोला-हॉर्न और सायरन बजाया, तुम लोग हटे क्यों नहीं। पुलिस ने दिनेश पर केस दर्ज किया।

16 अप्रेल: विधायक बोलें -जनता और परिवार के बीच जनता मेरे लिए पहले

विधायक प्रीतम ने मीडिया से कहा, जनता और परिवार के बीच जनता मेरे लिए पहले है। जनता से किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा। बेटा दोषी है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।

19 अप्रेल: विधायक के बेटे को SDOP ने थाने बुलवाया

एसडीओपी आयुष जाखड़ ने पूछताछ के लिए दिनेश को बुलाया। वह काली फिल्म और हूटर लगे उसी वाहन से पहुंचा। इस पर एसडीओपी ने फटकारा।

20 अप्रेल: बेटे को थाने बुलवाने पर तिलमिलाए विधायक

तिलमिलाए विधायक प्रीतम ने दो वीडियो जारी कर एसडीओपी के लिए कहा, करैरा तुम्हारे डैडी का नहीं है। मेरा बेटा यहां आएगा और चुनाव भी लड़ेगा। और भी अपशब्द कहे।