भोपाल

बहुत कम लोगों के इस अंग पर होता है तिल, माना जाता है किस्मत का धनी, जानिए तिल से जुड़े राज

तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है…..

भोपालJan 27, 2023 / 12:54 pm

Ashtha Awasthi

mole meaning

भोपाल। हर इंसान के शरीर में कहीं न कहीं पर तिल जरूर होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे होते है जिनके एक खास अंग पर तिल होता है। इस तिल के कारण ही वो इंसान भाग्यवान होता है। तिल हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यही तिल कुछ खास लोगों में कुछ खास जगह पर होता है। तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है।

शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है। तिल के रंग भी अलग-अलग होते हैं। जैसे- भूरे, काले, लाल रंग का तिल। वहीं शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल का होना सामान्‍य बात नहीं है, बल्कि ये व्‍यक्ति से जुड़ी किसी न किसी खास बात का संकेत देते हैं तिल अलग-अलग संकेत देते है। ये व्‍यक्ति की पर्सनालिटी से भी जुड़े होते हैं। वहीं भविष्‍य के बारे में भी बताते हैं। शरीर पर बने कुछ खास तिल बताते हैं कि वे बेहद भाग्‍यशाली हैं।

शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस खास अंग में तिल होना अपने आप में भाग्यशाली होता है। mp.patrika.com पर ज्योतिष पं. जगदीश शर्मा बता रहे हैं शरीर के किस खास हिस्से में तिल होना भाग्य के लिए शुभ होता है।

पेट पर तिल

जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है वो चटोरे किस्म के होते है। ऐसे आदमी को मीठा खूब पसंद होता है। पेट तिल होने पर व्यक्ति ज्ञानी और बुद्धिमान होता है, अपने ज्ञान एंव बुद्धि से खूब धन अर्जित करता हैं। ऐसे लोग जीवन में धन अर्जित तो करते है, लेकिन ऐसे लोग पैसे भी बहुत खर्च करते है। अगर समय रहते यह पैसा बचाना सीख जाए तो जीवन में बहुत धनवान व्यक्ति बन सकते है। ऐसे लोग कम उम्र में समृद्ध भी हो जाते है। आपको बता दें कि लाखों में सिर्फ कुछ ही लोग होते है जिनके पेट पर तिल होता है।

गालों पर तिल

यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।

माथे पर तिल

माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।

भौहों के बीच तिल

भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।

होठों पर तिल

होंठों पर तिल लोभ,कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।

नाक पर तिल

नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।

जांघों पर तिल

कमर पर तिल शुभ होते हैं। जबकि गुप्तांग पर यदि तिल है तो विपरित के व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण होता है। पैर में तिल का निशान उच्चपदों पर पहुंचाता है। जांघ पर तिल वाली महिलाओं से पुरुष काफी आकर्षित होते हैं।

Home / Bhopal / बहुत कम लोगों के इस अंग पर होता है तिल, माना जाता है किस्मत का धनी, जानिए तिल से जुड़े राज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.