scriptIMD Predicts latest: अगले 7 दिनों तक जारी रह सकता है बारिश का दौर, अगले इतने घंटे हैं बेहद खतरनाक! | More Alert heavy #rain madhya pradesh : next 168 hours very dangerous | Patrika News
भोपाल

IMD Predicts latest: अगले 7 दिनों तक जारी रह सकता है बारिश का दौर, अगले इतने घंटे हैं बेहद खतरनाक!

More Alert heavy #rain madhya pradesh : तीन चक्रवातों के असर में राजधानी

भोपालSep 28, 2019 / 04:12 pm

दीपेश तिवारी

heavy_barish.jpg

,,

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर सितंबर के अंतिम दिनों में बारिश ( barish ) का दौर शुरू हो गया है। जहां कुछ दिनों पहले एक दो दिनों तक बारिश के नहीं होने से लोगों ने चैन की सांस लेते हुए बारिश का दौर ( weather ) खत्म मानना शुरू कर दिया था, वहीं अब एक बार फिर शुरू हुए बारिश के इस दौर ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी है।
MUST READ : 23 जिलों के लिए RED ALERT, कहीं कहीं पर हो सकती है 64.5 से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश

दरअसल मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों के अनुसार आगामी 4 अक्टूबर 2019 तक बारिश का दौर ( More Alert heavy #rain madhya pradesh ) मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर जारी रहने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में बारिश को लेकर अगले 168 घंटे हैं बेहद खतरनाक ( heavy Rain Alert ) माने जा रहे हैं।
जानकारों की मानें तो तीन चक्रवातों के असर से राजधानी में फिर झमाझम का दौर शुरू हो गया है। साथ ही यह दौर अगले कई घंटों तक जारी रहेगा।

barish02.jpg
मौसम पुर्वानुमान ( Weather Forecast ) : 4 अक्टूबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर !…
: 28 सितंबर 2019 को बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना के साथ ही, एक या दो स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं इस दिन तापमान न्यूनतम 23.0 डिग्री व अधिकतम 29.0 डिग्री रहने का अनुमान है।
MUST READ : MP में होने जा रही है भारी बारिश, ये रहेगा 6 दिनों तक मौसम का हाल!

: 29 सितंबर 2019 को अधिकतम तापमान में करीब 1डिग्री के इजाफे की संभावना है जबकि इस दिन कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें ( More Alert heavy #rain madhya pradesh ) पड़ेंगी, वहीं एक या दो स्थानों के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
: 30 सितम्बर 2019 को तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिलगा। जबकि शाम या रात को गरज के साथ बारिश की संभावना है।

: 01 अक्टूबर 2019 को कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान है, वहीं इस दिन एक या दो स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि तापमान में न्यूनतम में 1 डिग्री की कमी व अधिकतम में 1 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।
: 02 अक्टूबर इस दिन का तापमान 01 अक्टूबर जैसा ही रहेगा। वहीं इस दिन मध्यम बारिश के साथ आकाश में बादल छाए रहेंगे।

MUST READ : मौसम विभाग की 23 जुलाई को लेकर ये है खास बड़ी चेतावनी, MP में यहां होगी भारी बारिश
: 03 अक्टूबर 2019 को अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान में भी 1डिग्री की बढ़ौतरी की आशा है।

: 04 अक्टूबर 2019 इस दिन तापमान पिछले दिन के समान ही रहेगा। लेकिन कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
imd.jpg
बारिश का ये है कारण Reason behind heavy rain …
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और उत्तर प्रदेश में बने तीन चक्रवातों की नमी भरी हवाओं से प्रदेश सहित शहर में बारिश हो रही है। यह दौर 24 से 48 घंटों तक जारी रहेगा।
मप्र को प्रभावित करने वाला पहला कारक सौराष्ट्र और उससे लगे उत्तर-पूर्व अरब सागर में बना चक्रवात है, जो हवा के ऊपरी भाग में 7.6 किमी तक है। इसके 24 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की आशंका है। दूसरा कारक दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना चक्रवात है, जो 1.5 से 3.6 किमी तक है। तीसरा चक्रवात बंगाल की खाड़ी में है, जो 2.1 किमी की ऊंचाई तक है।
MUST READ : ये रहेगा मौसम का हाल!

वहीं मौसम के जानकार व विभाग से रिटायर्ड एके शर्मा का कहना है कि जहां तक मौसम के सेटेलाइट चित्र देखें तो वे अगले 7 दिन तक लगातार समय समय पर बारिश करने वाले दिख रहे हैं। ऐसे में कम से कम भोपाल में बारिश का दौर 4अक्टूबर 2019 तक चलने की संभावना बनी हुई है।
barish03.jpg
ऑल टाइम रेकॉर्ड : 1750 मिमी होते ही…
इस बार मानसून वर्ष 2006 में हुई 1684 मिमी के सभी रेकॉर्ड तोडऩे के बाद 1750 के आंकड़े के करीब है। शुक्रवार सुबह तक ये 1732.2 मिमी था। शाम तक हुई 15 मिमी बारिश के बाद आंकड़ा 1747.4 मिमी हो गया। 24 घंटों के अंदर 1750 मिमी का ऑल टाइम रेकॉर्ड भी इस साल दर्ज हो जाएगा।

अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान:
वहीं सामने आ रही जानकारी के अनुसार अगले 24घंटों में मध्यप्रदेश में कई जगह गरज चमक के साथ भारी वर्षा का अनुमान है। वहीं मध्यप्रदेश के अधिकांश संभागों में इन 24 घंटों में कुछ संभागों में अधिकांश स्थानों पर कुछ में अनेक स्थानों पर तो कुछ के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो