
मौसम विभाग की 23 जुलाई को लेकर बड़ी चेतावनी,पश्चिमी मप्र में होगी भारी बारिश
भोपाल। मध्यप्रदेश में देरी से आए मानसून ( Monsoon ) ने जहां कई जिलों में अब तक पूरी तरह से राहत नहीं दी है। वहीं राजधानी सहित कई जिलों में औसत से भी कम हुई बारिश (low Rain ) ने किसानों सहित आम जनता के माथे पर चिंता की लकीरें उभारनी शुरू कर दी है। बारिश ( barish ) में कमी के चलते लोगों को जहां पेयजल की चिंता सता रही है वहीं किसान अपनी खेती को लेकर चिंतित बने हुए हैं।
भारी बारिश ( heavy rainfall ) की चेतावनी ( Warning ) जारी...
इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसमें भारतीय मौसम विभाग ने 21 जुलाई को पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में और 23 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
ये रहेगा 22 जुलाई का अनुमानित मौसम : Weather forecast ...
वहीं भोपाल के मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक के लिए जारी अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, बडवानी,बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास,मंदसौर, आगर ,होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, उमरिया, अनूपपुर उमरिया, अनूपपुर,शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर,सिवनी, कटनी, छिंदवाडा जिलों में अनेक स्थानों पर
जबकि रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, राजगढ,विदिशा, सीहोर, श्योपुरकलां, मुरैना,भिण्ड जिलों में कुछ स्थानों पर व सागर ,पन्ना, टीकमगढ, दमोह, छतरपुर, गुना, ग्वालियर,शिवपुरी, अशोकनगर , दतिया जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं।
भोपाल के मौसम का पूर्वानुमान : weather forecast of Bhopal ...
वहीं मौसम के जानकार व विभाग से रिटायर्ड हुए एके शर्मा के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में मध्यप्रदेश के कइर् हिस्सों में तेज व धुंआधार बारिश होने की संभावना है। उनका कहना है कि सेटेलाइट से जो चित्र मिल रहे हैं उन्हे देखकर ये लगता है, जल्द ही बनने वाला सिस्टम मध्यप्रदेश को पानी से तरबतर कर देगा।
शर्मा के अनुसार भोपाल में अभी कुछ और दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन 24 या 25 जुलाई को राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं। जबकि इससे पहले भी कइर् जगह हल्की या थोड़ी तेज बारिश का दौर भोपाल में चलता रह सकता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से राजधानी भोपाल में सुबह या शाम के समय हल्की बारिश का दौर पुन: शुरू हो चुका है।
ये है देश के हाल...
इससे पहले देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित है। असम में अब तक 47, जबकि बिहार में अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटों में बिहार और असम में 33 लोग जान गंवा चुके हैं।
असम के कांजीरंगा नेशनल पार्क में अब तक 51 वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इधर भारी बारिश और भूस्खलन के बाद दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूरु डिवीजन में 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि दो ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।
इधर राजस्थान में कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे प्रदेश को वाली बारिश का बेसब्री से इंतजार है। शनिवार को नागौर, पाली, बाड़मेर, झुंझुनूं व सीकर में बारिश हुई है।
जबकि बिहार मेें गंडक नदी पर बने पिपरा पिपरासी तटबंध पर चूहों के बिलों से बड़े-बड़े सुराख हो गए हैं। पानी के दबाव बढऩे पर बांध के टूटने का खतरा है। एसडीएम ने बिलों को भरने व तटबंध की मरम्मत के आदेश दिए हैं।
Updated on:
21 Jul 2019, 5:49 PM IST
Published on:
21 Jul 2019, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.