26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी गए भोपाल के 90 लोग फंसे, भोजन पानी तक में हो रही दिक्कत

एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने से भोपाल के लोगों को आ रहीं कई मुश्किलें, उमराह करने गए थे राजधानी के कई परिवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 26 Oct 2026, 11:16 AM IST

Saudi Arabia

Saudi Arabia Houthi Attacks- image patrika

एमपी की राजधानी भोपाल के अनेक लोग सऊदी अरब में फंस गए हैं। एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने से यह स्थिति निर्मित हुई है। भोपाल के इन लोगों को अब भोजन पानी तक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव पुन: बढ़ गया है। हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इसके बाद देश की एयरलाइंस ने सऊदी अरब की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे उमराह करने गए हजारों लोग वहीं फंस गए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने केंद्र से यात्रियों की वापसी की व्यवस्था करने की मांग की है। एयर इंडिया ने कुछ उड़ानें 7 नवंबर तक और जेद्दा की उड़ान 31 अक्टूबर तक रद्द की हैं। भोपाल के भी अनेक लोग वहां फंसे हैं। फ्लाइट रद्द होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। अब इन लोगों को भारत लौटने के लिए 30 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

परिवार के 11 सदस्यों ​सहित फंसे अनस

भोपाल के खानू गांव के अनस खान उमराह करने परिवार सहित मदीना गए थे। सभी को 29 अक्टूबर को वापस था लेकिन ऐन वक्त पर फ्लाइट निरस्त हो गई। ऐसे में 11 लोग अटक गए। अनस के अनुसार मध्यप्रदेश के करीब 200 लोग ये परेशानी झेल रहे हैं। दूसरे देशों से होकर भारत वापस आने का विकल्प तलाश जा रहा है।

तीर्थ यात्रियों को खाने पीने की भी दिक्कत

उड़ानें रद्द होने के बाद उमराह करने गए तीर्थ यात्रियों को खाने पीने की भी दिक्कत होने लगी है। ट्रैवल्स एजेंसी के मैनेजर हमजा नदवी ने बताया कि कुछ लोगों ने वापस आने के लिए कर्ज लेकर टिकट खरीदे। यहां तक लोगों को गाड़ी और सामान तक बेचना पड़ रहा है। अब केंद्र सरकार से यात्रियों की वापसी के लिए व्यवस्था करने की मांग की जा रही है।

होटल का खर्च भी निकालना मुश्किल

राजधानी भोपाल के अनस और उनका परिवार सऊदी अरब में फंसा है। एयर इंडिया के साथ इंडिगो की उड़ानें भी रद्द हो गई है जिससे ये लोग वापस नहीं आ पा रहे हैं। भोपाल के खानू गांव में रहनेवाले परिजनों और रिश्तेदारों ने अनस व उनके परिवार को हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। उन्हें ठहरने तक में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।