26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक घंटे मूसलाधार बारिश ने शहर को बनाया तालाब, फिर भी किसानों का संकट नहीं हुआ दूर

- जिले के कई हिस्से बारिश से अछूते रहे, जिससे किसानों का संकट दूर नहीं हुआ - बिजली गिरने से महिला की मौत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Jul 2019, 3:28 PM IST

rain

एक घंटे मूसलाधार बारिश ने शहर को बनाया तालाब, फिर भी किसानों का संकट नहीं हुआ दूर

रायसेन। एक बार फिर शनिवार को मानसून ( monsoon ) ने शहर को तरबतर ( heavy rain ) कर दिया। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक शहर में मूसलाधार बारिश हुई, लेकिन जिले के कई हिस्से बारिश से अछूते रहे, जिससे किसानों का संकट दूर नहीं हुआ है। सांची से रायसेन तक ही बारिश ( Rain ) हुई। बारिश से पहले चली तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली व्यवस्था लडखड़़ा गई। वहीं आसमानी बिजली गिरने से ग्राम अमरावद में एक महिला की मौत हो गई।

एक घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर के निचले हिस्सों में पानी भर गया। हालांकि लगभग एक घंटे में यह पानी खाली भी हो गया, लेकिन इस दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

महामाया चौक, गंज बाजार के पास सहित तालाब मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया था। एक घंटे बरसने के बाद बादल गायब हो गए और फिर तेज धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई।

धान रोप रही महिला पर गिरी बिजली
थाना कोतवाली के तहत छिमछिरी बेरवान के नजदीक खजूरीखेड़ा के एक खेत पर धान के पौधों की रोपाई कर रही एक महिला पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे महिला की मौत हो गई। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बादलों की गडगड़़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिरी।

महिला 35 वर्षीय लीलाबाई बैरागी पत्नी गजराज सिंह निवासी अमरावद, बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला के चार बच्चे हैं। अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सेवासनी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूर बुरी तरह से झुलसे हैं।

सांची: आधा घंटा जमकर हुई बारिश
वहीं सांची में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अचानक मानसून सक्रिय हुआ एवं हल्की आंधी तूफान के साथ आधा घंटा तक जोरदार बारिश हुई। इस दौरान नगर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। स्तूप रोड पर पानी भर जाने के कारण पर्यटकों को कुछ समय के लिए परेशानी उठाना पड़ी।

जोरदार बारिश होने के बाद भी आज लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बारिश बंद होते ही तेज धूप के साथ उमस बढ़ गई। लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल होते देखे गए। किसानों का कहना है कि यदि 1 घंटे भी पानी गिर जाता तो धान की फसल में जान आ जाती। जहां फसल नहीं लगाई गई वहां किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं

रतनपुर में सड़क पर गिरा पेड़
तेज आंधी से भोपाल रोड पर ग्राम रतनपुर के पास सड़क किनारे लगा एक बड़ा पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे हाइवे पर लगभग एक घंटे वाहनो का आवागमन बंद रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर सड़क से अलग किया, तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

सुल्तानगंज में किसान की मौत
शुक्रवार को ग्राम सुल्तानगंज में भी किसान हीरालाल राजपूत उम्र 60 वर्ष धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तेजी से बादल गरजने पर किसान पेड़ के नीचे खड़ाथा, जहां बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया था।

रायसेन जिले में अब तक 331.8 मिमी बारिश
जिले में अब तक 331.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 220.9 मिलीमीटर कम है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक रायसेन में 297.2 मिलीमीटर, गैरतगंज में 558.8 , बेगमगंज में 550, सिलवानी में 403.8 , गौहरगंज में 172, बरेली में 229, उदयपुरा में 324, बाड़ी में 152.5 और सुल्तानपुर में 299.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 9.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।