26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में सुबह से ही रिमझिम शुरू, जानिये अब कब तक आएगा मानसून

बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से है उम्मीद...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Jun 2019, 3:33 PM IST

big Claim on rain

राजधानी में सुबह से ही रिमझिम शुरू, जानिये अब कब तक आएगा मानसून

भोपाल। वायु तूफान के असर से मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ प्रदेश में इसकी आमद की तारीख भी आगे सरक गई है। मौसम वैज्ञानिक पहले 23 से 25 जून तक मानसून की भविष्यवाणी rain alert in mp कर रहे थे। अब उम्मीद बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम से है।

यह सही रफ्तार से आगे बढ़ा तो पूर्वी मप्र को जून अंत तक छू सकता है, लेकिन शहर में बारिश जुलाई में ही होगी। मौसम वैज्ञानिक एसके नायक का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम समुद्र में कितनी भी ताकत हासिल कर ले, लेकिन सटीक तरीके से नहीं चला तो प्रभावी नहीं होगा।

इस वर्ष मानसून एक सप्ताह देरी से केरल पहुंचा और महज दो दिन बारिश हुई। इसके आगे बढऩे से पहले ही वायु तूफान ने रफ्तार रोक दी। हालांकि वायु के असर से प्रदेश को लू से निजात मिली और कई शहरों में बरसात भी हुई, लेकिन इसने मानसून को टाल दिया है।


आज का मौसम: Todays monsoon
वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक 19 जून को मध्यप्रदेश में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें, तेज हवा के साथ बौछारें या आंधी (हवा की गति अल्पकालिक 30/40 किमी/घंटा) तक चल सकती है।

इस दौरान ग्वालियर, ग्वालियर, गुना, दतिया, शिवपुरी , अशोक नगर, श्योपुरकलां ,मुरैना, मुरैना, भिण्ड, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर शाजापुर शाजापुर, देवास, आगर जिलों में कुछ स्थानों पर...

जबकि छिदंवाडा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट,नरसिंहपुर, सिवनी,कटनी, भोपाल, रायसेन , राजगढ, सीहोर, विदिशा, सागर,टिकमगढ, पन्ना, दमोह, छतरपुर, इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन,अलीराजपुर, झाबुआ, बडवानी, बुरहानपुर, रीवा, सतना, सीधी,सिंगरौली, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल,डिंडोरी जिलों में कहीं कहीं कहीं पर तेज हवा के साथ बारिश या आंधी आ सकती है।


सुबह से ही मौसम हुआ सुहावना...
वहीं राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह तकरीबन 8 बजे से ही बारिश की रिमझिम फुहार के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। हल्की बारिश के चलते जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं तापमान में भी गिरावट आई।

पश्चिम से आ रही नमी, छाए रहेंगे बादल
इधर, राजधानी में मंगलवार को भी बादलों का डेरा रहा, लेकिन वे बगैर बरसे रह गए। राहत की बात यह है कि बादलों की मौजूदगी से तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

वहीं जानकारों का मानना है कि भोपाल में अब एक दो दिन लगातार बारिश हो सकती है। चाहे वो केवल फुहार के रूप में ही क्यों न हो। मौसम के जानकार एके शर्मा के अनुसार जो सैटेलाइट चित्र हैं उन्हें देख कर दावा किया जा सकता है कि अभी कुछ दिन हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

वहीं मौसम में आई उमस भी इस बारिश में मदद करेगी। इसके अलावा अभी आसमान में बादल बने रहेंगे। हां मानसून जरूर 25 के बाद ही आने का अनुमान है। जबकि जुलाई मध्य के आसपास से शहर में लगातार बारिश का दौर शुरु हो जाएगा।

वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भी 24 घंटों में बादलों की आवाजाही रहेगी। गौरतलब है कि सुपर साइक्लोन वायु तूफान खत्म होते हुए कम दबाव का क्षेत्र पाकिस्तान में बना हुआ है। ऐसे में पश्चिम से नमी भरी हवाएं आ रही हैं, लेकिन इसके असर से शहर में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम के समय तेज हवा और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

मंगलवार को शहर के आसमान पर बादल छाए रहे, कभी-कभी धूप निकलने के बीच तापमान सोमवार के स्तर पर ही बना रहकर 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। इससे पहले रात का तापमान भी सोमवार के स्तर से आधा डिग्री गिरकर 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 57 फीसदी दर्ज की गई।