भोपाल

सबसे ज्यादा मैहर जा रहे देश के लोग, जानिए विदेशी सैलानियों की क्या है पहली पसंद

देशी पर्यटक कर रहे शारदा मैया के दर्शन, 6 माह में 91 हजार विदेशी पर्यटकों ने किया मध्यप्रदेश का रुख यह पिछले साल से दोगुना

less than 1 minute read
Sep 27, 2022
पर्यटक कर रहे शारदा मैया के दर्शन

भोपाल. मध्यप्रदेश देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद से गुलजार है। विदेशी सैलानियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल पन्ना है जबकि देशी पर्यटकों के लिए माता शारदा का मंदिर मैहर पसंदीदा पर्यटन स्थल बना हुआ है।

प्रदेश में इस साल शुरुआती महीने यानी जनवरी से जून तक कुल 1.72 करोड़ देशी पर्यटक आए जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 91281 रही। विदेशी पर्यटकों का ये आंकड़ा वर्ष 2021 की तुलना में दोगुना से अधिक है।

विदेशी सैलानियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल पन्ना ही बना हुआ है। यहां 77700 विदेशी सैलानियों ने रुख किया। इसके बाद बांधवगढ़ में 5092 तो कान्हा नेशनल पार्क में 2593 विदेशी सैलानी गए। देशी पर्यटकों के लिए मैहर पसंदीदा पर्यटन स्थल बना हुआ है। इस साल छह महीने में ही 44 लाख से अधिक देशी पर्यटकों ने शारदा मैया के दर्शन किए। 33.64 लाख पर्यटकों के साथ इंदौर दूसरे नंबर पर तो 14.15 लाख पर्यटकों की आमद के साथ चित्रकूट तीसरे नंबर पर रहा।

अप्रेल पसंदीदा माह
इस साल प्रदेश में देशी और विदेशी पर्यटकों की सबसे अधिक आमद अप्रेल में रही। इस महीने में 36.61 लाख से अधिक देशी पर्यटक अलग.अलग स्थानों पर गए।

वर्ष 2020 की तुलना में 2021 में मप्र में 35 लाख 65 हजार 671 अधिक पर्यटकों की आमद हुई। 2020 में मप्र आने वाले देशी पर्यटकों की संख्या 2 करोड़ 13 लाख थी जो 2021 में 2 करोड़ 48 लाख 69 हजार हो गई।

देशी पर्यटक आए
पर्यटन स्थल कुल पर्यटक
मैहर 4400000
इंदौर 3364699
चित्रकूट 1415785
अमरकंटक 1120000
शिवपुरी 1007841
सलकनपुर 735000
भोपाल 729779
ओंकारेश्वर 660000
महेश्वर 619639
नर्मदापुरम 550000

विदेशी सैलानी पहुंचे
पर्यटन स्थल कुल पर्यटक
पन्ना 77700
बांधवगढ़ 5092
कान्हा 2593
पेंच 1279
इंदौर 1200
खजुराहो 784
ओरछा 264
ग्वालियर 261
मांडू 222
सांची 147
पर्यटकों के आंकड़े जनवरी 2022 से जून 2022 तक

Published on:
27 Sept 2022 07:33 am
Also Read
View All

अगली खबर