कांग्रेस ने MP के कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाकर उन्हें लोकसभा चुनाव जिताने का दायित्व दिया है। एमपी कांग्रेस ने 9 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए हैं। जिन जिलों से जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं उनमें जबलपुर, उज्जैन जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं। इसके साथ ही नवगठित मऊगंज, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
एमपी कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की यह सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है। वेणुगोपाल ने सभी नौ जिलों के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों को तुरंत प्रभाव से पद संभालने को कहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के ठीक पहले कांग्रेस ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के 9 जिलों में नए जिलाध्यक्ष (Congress District Presidents) नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने सीहोर, विदिशा, मऊगंज, मैहर, पांढुर्ना, जबलपुर, उज्जैन शहर, भोपाल ग्रामीण और बड़वानी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
इनमें जबलुपर (Jabalpur) में सौरभ नाटी शर्मा (Saurabh Nati Sharma) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश भाटी को उज्जैन शहर (Ujjain) का अध्यक्ष बनाया गया है। अनोखी पटेल को भोपाल ग्रामीण (Bhopal) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीहोर जिले का अध्यक्ष राजीव गुजराती को बनाया है जबकि विदिशा जिले में मोहित रघुवंशी को दी और बड़वानी जिले में ननेश चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश के नवगठित जिलों मऊगंज, मैहर और पांढुर्ना जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। मऊगंज जिले में पद्मेश गौतम, मैहर जिले में धर्मेश घई और पांढुर्ना जिले में सुरेश झरके को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।