
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12236 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 612666 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6003 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1805 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118085 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1169 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 105214 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 11702 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1673 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96476 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 764 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 84374 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 11338 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 42565 हो चुकी है। जबकि, 393 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 34414 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8758 केस एक्टिव हैं।
2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 39191 हो गई है। शहर में अब तक 447 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 33838 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4906 केस अब भी एक्टिव हैं।
3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13735हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 10685 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2899 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12333 हो गई है। जिले में अब तक 176 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 10177 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1980 एक्टिव केस हैं।
5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12185 हो चुकी है। इनमें से 205 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 10097 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1883 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11799 हो गई है। इनमें 53 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 9371 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2375 केस एक्टिव हैं।
7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 11496 हो गई है। इनमें से 171 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10466 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 859 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10176 हो गई है। इनमें से 138 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 8083 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1955 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9693 हो चुकी है। यहां 138 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 8538 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1017 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9724 हो गई है। इनमें से 108 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 8105 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1511 केस एक्टिव हैं।
Published on:
05 May 2021 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
