
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खामखेड़ा में बनी सड़क की पुलिया का हिस्सा करीब 15 फीट धंस गया। जब मौके से जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट गुजरे तो उन्होंने जर्जर पुलिस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद गुणवत्ता पर कई सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल, खामखेड़ा में पीडब्ल्यूडी के द्वारा 2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी। जानकारी के अनुसार, इस पुलिया का आधा हिस्सा बारिश के दौरान ही धंस गया था, लेकिन इसकी किसी ने सुध नहीं ली। जिसके बाद मोहन सिंह जाट ने मामले उठाया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने बताया कि खामखेड़ा में बनी पुलिया करीब तीन महीने ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी, जब जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली तो मेरे पास शिकायत पहुंची। मौके पर पहुंचकर मैनें देखा कि इसकी स्थिति वाकई में गंभीर है। पुलिया 12 फीट लंबी है। जिसमें 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इसके कारण किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने चारों ओर से पत्थर लगा दिए हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने पुलिया के क्षतिगस्त हिस्से का मुआयना कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार गड्ढ़े में गिर गया। हालांकि, बाइक सवार को बचा लिया गया है।
इधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिया जल्द से जल्द ठीक नहीं गई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
पहले भी सामने आए कई मामले
13 अक्टूबर 2025 को भोपाल के बिलखिरिया के पास मौजूद स्टेट हाईवे-18 के भोपाल ईस्टर्न बायपास पर सूखी सेवनिया आरओबी के एक तरफ की रिटेनिंग वॉल टूट गई थी। ब्रिज के एप्रोच का करीब 70 मीटर लंबा और 20 फीट चौड़ा हिस्सा धंस गया था। उस दौरान विदिशा, सागर की ओर जाने वाला एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया था। बीओटी मॉडल के तहत सड़क बनाने वाली कंपनी मेसर्स ट्रांसटॉय प्रा.लि. का ठेका 2020 में रद्द कर दिया गया था, इसलिए रखरखाव नहीं हो पा रहा था। बारिश में जलभराव की वजह से किनारों की मिट्टी कट गई और वॉल गिर गई।
Published on:
22 Jan 2026 02:48 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
