2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: मध्यप्रदेश में मिलेगी सरकारी नौकरी, इतने लाख पदों पर होगी भर्ती

MP News: एमपी सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने जा रही है। इसके सीएम मोहन यादव ने संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के बड़ी खबर सामने आई है। मोहन सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने जा रही है। साल 2024 में दो लाख पदों रिक्त पदों पर भर्ती शुरु की जाएगी। बता दें कि, सीएम मोहन यादव के निर्देश पर विभागों में प्रक्रिया शुरु हो गई है।

सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर भरे जाएंगे खाली पद


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग में सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाली पदों के लिए अपडेशन के लिए पोर्टल भी बना लिया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए कट ऑफ डेट एक अप्रैल 2025 रखी गई है। साल 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 5 साल के अंदर 2.5 लाख नौकरियां देने की बात कही थी। अभी साल को खत्म होने में तीन महीने का समय शेष है।

खाली पदों पर होगी भर्ती


सीएम डॉ मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने इन विभागों को कई पदों के लिए निर्देशित किया था। इधर, साल 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने संकल्प पत्र में ढाई लाख नौकरियां का वादा किया था। इन दिनों युवाओं के रोजगार मुद्दा बन गया है। इसलिए सरकार अब खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करेगी।

Story Loader