भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (PEB) के तहत पटवारी भर्ती परीक्षा MP Patwari Exam में जिन अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हुआ था, उनको दोबारा व्यापमं परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र Admit Card Download शनिवार को जारी कर दिया गया है। इसके तहत 9 दिसंबर की पहली पाली यानि सुबह 9 से 11 बजे वाले समय में जो छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए थे, वे अब 10 जनवरी 2018 को पुन: परीक्षा दे सकेंगे।