आगे जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने लाड़ली बहनों को धोखा दिया है। 3000 हजार का वादा कर 1250 दे रही है। लाड़ली बहनों के पतियों को भारी बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलते हैं। अब झारखंड में क्या उनके इन झूठों को कॉपी किया जा रहा है। मैं हर मंगलवार को शिवराज से समय मांगता रहूंगा। जब तक वह मुझसे मिलने के लिए तैयार नहीं होते। उनसे मिलकर सभी सवालों के जवाब मांगूगा।