शनिवार को कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से साध्वी प्रज्ञा के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि, दशहरा के सार्वजनिक मंच से भाजपा सांसद द्वारा मां नर्मदा एवं उनके भक्तों पर की गई अनर्गल टिप्पणी, मां नर्मदा परिक्रमा करने वालों को पापी कहना,मां नर्मदा एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों का अपमान है, ये वही सांसद हैं जो कोरोना काल में जब जनता को जरूरत थी तो मदद तो दूर, दिखाई तक नहीं दीं। एक अन्य ट्वीट करते हुए पी.सी ने लिखा कि, मध्य प्रदेश में जो कुछ भी है, सब नर्मदा मैया की देन है और यहां का कोई भी व्यक्ति मां नर्मदा का अपमान नहीं सह सकता। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। तीसरा ट्वीट करते हुए पीसी ने लिखा कि, हम तो ये मांग करेंगे कि, ये आतंकवाद की आरोपी हैं और मेडिकल के आधार पर जमानत पर है। फिर भी कबड्डी, ओर गरबा खेल रही है, माननीय न्यायालय को संज्ञान लेते हुए इनकी जमानत कैंसिल करना चाहिए और इनको इनके नियत स्थान पर भेजना चाहिए।