5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलिए भोपाल सांसद से : कभी करती हैं डांस, कभी खेलने लगती हैं कबड्डी, फिर भी बताती हैं खुद को बीमार

अकसर व्हीलचेयर पर दिखने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर वैसे तो खुद को कई बीमारियों से ग्रस्त बता चुकी हैं। लेकिन, सामने आने वाले वीडियोज अकसर लोगों को चौंका देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Oct 2021, 8:00 PM IST

News

मिलिए भोपाल सांसद से : कभी करती हैं डांस, कभी खेलने लगती हैं कबड्डी, फिर भी बताती हैं खुद को बीमार

भोपाल. कभी ढोल की थाप पर थिरकती तो कभी गरबा रास करती, कभी बास्केटबॉल तो कभी कबड्डी खेलती नजर आने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर वैसे तो खुद ही बयानों में अपने आप को बीमार बताती हैं, लेकिन आए दिन किसी न किसी एक्टिविटी में अपनी सहभागिता भी दर्ज कराने में पीछे नहीं रहतीं। एक दिन पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो गरबा रास करते दिखाई दीं। यही नहीं इसी आयोजन में उन्होंने कबड्डी में खिलाड़ियों के सामने अपना जोहर भी दिखाया। इन्हीं वायरल वीडियोज का हवाला देकर कांग्रेस ने उनपर तंज कसा है।


सांसद ठाकुर खुद को बता चुकी हैं कई बीमारियों से ग्रस्त

बता दें कि, अकसर व्हीलचेयर पर दिखने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर वैसे तो खुद को कई बीमारियों से ग्रस्त बता चुकी हैं। इनमें कैंसर जैसा मर्ज भी शामिल है। इसके अलावा, उनकी कमर की तकलीफ के चलते उन्हें चलने में भी खासा परेशानी होती है। यही कारण है कि, पिछले दिनों उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन टीम को भी अपने घर बुलवाया था। साथ ही, संसद भवन में भी वो व्हीलचेयर पर ही दिखाई दी हैं।

पढ़ें ये खास खबर- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक हब का एक कदम और, MPRDC-NHI के बीच करार


पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे वीडियो...

इन सबके बीच सांसद ठाकुर के ऐसे वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। पिछले दिनों ढोल की थाप पर थिरकते हुए उनके एक वीडियो पर काफी चर्चाएं हुईं थी। फिर एक बार वो बास्केटबॉल भी खेलते नजर आईं। यही नहीं, नवरात्रि के अवसर बुधवार को सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसपर वो गरबा रास करती दिखाई दीं। लोगों को हैरानी तो तब हुई, जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कबड्‌डी खेलती दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि, वो बंगाली समाज के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हाथ में खप्पर लेकर थिरकती भी नजर आईं। यहां मां काली के दर्शन करने के बाद उन्होंने ग्राउंड में खिलाड़ियों के साथ कबड्‌डी खेली।

पढ़ें ये खास खबर- किसान ने कहा- साहब खाद की व्यवस्था करा दो, मंत्री बोले- चल हट, राष्ट्रपति है क्या?


कांग्रेस का तंज

प्रज्ञा ठाकुर के इन वीडियोज के सामने आने के बाद कांग्रेस को भी उनपर तंज कसने का मौका मिल गया। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कबड्डी खेलते हुए वीडियो जारी किया। इसके अलावा एक अन्य वीडियो, जिसमें साध्वी आरती के दौरान झूमती नजर आ रही हैं, ट्विटर पर जारी करते हुए तंज कसा कि, कौन झूठा यह झूठ बोलता है कि हमारी सांसद जी बग़ैर सहारे के खड़ी नहीं हो सकती है, चल नहीं सकती है, व्हीलचेयर पर चलती है…? वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो गरबा भी करती हैं, बास्केट बाल भी खेलती हैं, ढोल पर थिरक भी लेती है... ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे...।