5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान ने कहा- साहब खाद की व्यवस्था करा दो, मंत्री बोले- चल हट, राष्ट्रपति है क्या?

नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री OPS भदौरिया को गांव वालों ने जब खाद न मिलने की समस्या बताई, तो वो झल्ला उठे। मंत्री एक किसान बोले- चल हट, दिखाई नहीं दे रहा है, कलेक्टर से बात कर रहा हूं.. तमीज नहीं है.. तुम क्या राष्ट्रपति हो.. हट…।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Oct 2021, 8:21 PM IST

News

किसान ने कहा- साहब खाद की व्यवस्था करा दो, मंत्री बोले- चल हट, राष्ट्रपति है क्या?

भिंड. चंबल में खाद पर बवाल बढ़ता जा रहा है। मुरैना के कैलारस में फसलों को बचाने के लिए खाद लेने गए अन्नदाताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं, तो वहीं भिंड में जब किसानों ने मंत्री से खाद की मांग की, तो मंत्री ने झुंझलाते हुए अन्नदाता की बेइज्जती कर दी। दरअसल, नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री OPS भदौरिया को गांव वालों ने जब खाद न मिलने की समस्या बताई, तो वो झल्ला उठे। मंत्री एक किसान बोले- चल हट, दिखाई नहीं दे रहा है, कलेक्टर से बात कर रहा हूं.. तमीज नहीं है.. तुम क्या राष्ट्रपति हो.. हट…। मामले का एक वीडियो भी भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वीडियो सामने आने के बाद जहां यूजर्स सोशल मीडिया पर मंत्री भदौरिया को ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस भी भाजपा को घेरने में कमी नहीं छोड़ रही है। बता दें कि, मंगलवार शाम करीब 6 बजे भदौरिया अपने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव पहुंचे थे। वो यहां से ग्राम सड़ा पहुंचे, जहां प्राचीन आजी माता मंदिर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद गांव वालों ने मंत्री से खाद की समस्या को लेकर गुहार लगाई। इसपर मंत्री कलेक्टर से फोन पर चर्चा करने लगे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक ग्रामीण ने खाद न मिलने और कालाबाजारी की बात कही। इसपर मंत्रीजी को गुस्सा आ गया। उन्होंने युवक को खरी-खोटी सुना डाली। मंत्री के गांव में आगमन कार्यक्रम को कई लोग ऑनलाइन भी देख रहे थे।

पढ़ें ये खास खबर- MP में बना देश का पहला 'किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर', CM शिवराज ने की तारीफ

कांग्रेस का हमला

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, शिवराज सरकार खुद को जन हितैषी बताती है। शिवराज के शासन में ही प्रदेश का किसान सबसे ज्यादा पीड़ित और शोषित हैं। किसानों खाद मांग रहे हैं, तो उन्हें डंडे मिल रहे हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मंत्री भदौरिया आम आदमी को तमीज सिखा रहे हैं। ऐसी भाजपा से जनता क्या उम्मीद करे? उन्होंने ये भी कहा कि, किसानों को लेकर कांग्रेस ज्ञापन देगी।