
MP में बना देश का पहला 'किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर', CM शिवराज ने की तारीफ
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर के मनमोहन नगर इलाके में देश का पहला 'किड्स फ्रेंडली वैक्सीनेशन सेंटर' बनाया गया है। बुधवार को इस वैक्सीनेशन सेंटर की सराहना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की है। सीएम ने ट्वीट करते हुए किड्स फ्रेंडली वैक्सीनेशन सेंटर की सराहना करते हुए स्मार्ट सिटी, नगर निगम और निर्माण में योगदान देने वाली टीम को बधाई दी है। वैक्सीनेशन सेंटर बच्चों के व्यवहार के अनुकूल बनाया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आजादी का अमृत महोत्सव 2021 के अंतर्गत नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज के तहत जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा देश का पहला 'किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर' तैयार करने पर हार्दिक बधाई! सीएम ने आगे लिखा कि, इस अनूठे और अद्वितीय प्रयास के लिए जबलपुर स्मार्ट सिटी एवं स्वास्थ्य विभाग का अभिनंदन करता हूं।
अधिकारियों का दृढ़ निश्चय
इसके बाद जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, आयुक्त नगर निगम जबलपुर संदीप जी.आर और स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते ये दृढ़ निश्चय भी किया कि, जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा इस तरह के अनेकों प्रयास किए जाएंगे जिससे जबलपुर को प्रदेश और देश में नई पहचान मिल सके।
इन सुविधाओं से लेस है सेंटर
आपको बता दें कि, इस सेंटर में सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। जैसे कि, बच्चो को खेलने के लिए कई प्रकार के झूले, माताओं के लिए आंचल कक्ष, डाइपर वैंडिंग मशीन, सेनेटरी पैड मशीन, वेटिंग एरिया में बच्चो तथा अभिवावकों के लिए सिटिंग स्पेस, डॉक्टर टेबल एवं चेयर्स, वैक्सीनेशन हेतु उत्तम फर्नीचर, पेयजल एवं बच्चो को ध्यान में रखते हुए पूरे कैंपस में पेंटिंग का कार्य कराया गया है ।
यहां किया जाएगा बच्चों का वैक्सीनेशन
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त संदीप जी.आर और स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत के प्रयासों से मनमोहन नगर में किड्स फेंडली वैक्सीनेशन सेंटर का निर्माण कराया गया है। जो, आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। निगमायुक्त संदीप जी.आर ने आशा व्यक्त की है कि, शासन द्वारा जब भी बच्चों का वैक्सीनेशन प्रारंभ कराया जाएगा, तब इस सेंटर के जरिये उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।
युवती का गरबा रास, बुलेट पर खड़े होकर दोनों हाथों से लहराई तलवारें, देखें Video
Published on:
13 Oct 2021, 7:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.