मामला धार जिले के अमझेरा के कड़दा गांव में सामने आया। यहां मंगलवार शाम को खेत पर सोयाबीन काटने के लिए प्रभु इमलियार अपने परिवार के साथ गए थे। खेत में ही उन्होंने अपने बच्चों को सुला दिया था। शाम होने पर परिवार जब वो घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक तेंदुए उनकी 2 साल की बेटी वर्षा को जबड़े में दबा लिया। तबतक उनकी नजर पड़ी तेंदुआ वहां से भागने लगा। बच्ची को तेंदुए के मूंह में फंसा देख पति-पत्नी कुछ क्षणों के लिये तो दंग रह गए। लेकिन,तुरंत ही उन्होंने तेंदुए के पीछे दोड़ लगा दी। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने तेंदुए को पूंछ की तरफ से पकड़ लिया और उसपर पत्थर भी मारे, जिससे घबराकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया।