4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhar: पत्नी के सरपंच बनने के 15 दिन बाद प्रबंधक पति पर लोकायुक्त का छापा, JCB-ट्रेक्टर से लेकर आलिशान मकान की जांच

Dhar Lokayukta raid: मध्य प्रदेश के धार में लोकायुक्त ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में करोड़ों की संपत्ति सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 4 Nov 2026, 10:56 AM IST

dhar lokayukta raid on Adivasi Jati Seva samiti manager disproportionate assets 2 crore property

Dhar Lokayukta raid: सहकारी समिति के प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा (फोटो सोर्स- Patrika)

Dhar Lokayukta raid: मध्य प्रदेश में मुर्गे की बांग के साथ धार में लोकायुक्त इंदौर ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। लोकायुक्त ने नालछा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर छापा मारा है। शुरुआती जांच में उनकी आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त की टीम ने करीब 6.50 लाख रुपए की कुल वेतन आय के मुकाबले 2.41 करोड़ रुपए खर्च करने की जानकारी का खुलासा किया है। फिलहाल तीन ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी जारी है। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर सहकारी प्रबंधक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान ASI रहीम खान सहित कई पुलिसकर्मी कार्रवाई में शामिल रहे।

20 साल में कुल वेतन 6.50 लाख, खर्च किए 2.41 करोड़!

बता दें कि, शेरसिंह ठाकुर निवासी सोडपुर नालछा, आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। लोकायुक्त ने बताया कि शेर सिंह 20 साल से प्रबंधक के तौर पर काम कर रहे है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रबंधक ने अपनी वैद्य आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है।

JCB से बुलेट तक, प्रबंधक के पास मिलीं कई संपत्तियां

  • ग्राम सोडपुर में 1520 हेक्टेयर भूखंड की बेनामी संपत्ति जिस पर 2400 वर्ग फिट पर दो मंजिला भव्य भवन का निर्माण कराया है। जमीन की खरीदी और मकान निर्माण का खच जोड़कर 97 लाख रूपये का व्यय पाया गया है।
  • ग्राम नालछा में मांडव रोड़ सोडपुर तिराहे पर 1350 वर्ग फिट का भवन क्रय किया है जो व्यवसायिक उपयोग हेतु उपयोग किया जाता है जिस पर अनुमानित 20 लाख रुपए व्यय किया जाना पाया गया है।
  • JCB, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा TUV, ऑल्टो कार, बुलेट, कृषि यंत्र-संयंत्र आदि क्रय किए गए हैं जिन पर अनुमानित 53 लाख रुपए व्यय किया जाना पाया गया है।
  • स्वामित्व में एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
  • संबंधित अचल संपत्तियों पर अन्य कृषि संयंत्र, ट्रैक्टर, ट्रॉली आदि भी रखे पाए गए हैं जिनके स्वामित्व का निर्धारण एवं कीमत का आकलन किया जा रहा है।

सरपंच पत्नी के नाम पर भी है संपत्ति

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी और सरपंच कविता ठाकुर के नाम पर पीथमपुर के गांवों में करीब 50 लाख की मूल्य की भूमि क्रय की है।

पहली- ग्राम मांडव, तहसील पीथमपुर, जिला धार में 2.526 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 42 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है।

दूसरी- ग्राम सोडपुर, तहसील पीथमपुर, जिला धार में .645 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 8 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है।

15 दिन पहले सिर्फ एक वोट सरपंच बनी थी पत्नी

बताया जा रहा है कि आरोपी शेरसिंह ठाकुर की पत्नी कविता ठाकुर करीब 15 दिन पहले ही सरपंची चुनाव जीती है। चौंकाने वाली बात यह है कि कवित ठाकुर महज एक वोट के अंतर से जीती हैं। अब गांव की सरपंची संभालने के बस दो हफ्ते बाद ही पति के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है।