भोपाल

जो आया, वो वापस आया, ये एमपी की माया… से एमपी के पर्यटन का प्रचार, गोंड पेंटिंग से दिखाई देगी प्रदेश की खूबसूरती

मप्र पर्यटन ने लॉन्च किया नया प्रमोशनल एड, नए विज्ञापन गीत को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा  

2 min read
Sep 19, 2023
jo aaya wo wapas aaya ye mp ki maya

भोपाल। एमपी में दिल हो बच्चों सा... के बाद मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने नया प्रमोशनल एड तैयार किया है। पर्यटन दिवस के पहले लॉन्च किए गए इस एड में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रचारित करने और देश-विदेश के पर्यटकों को मध्यप्रदेश के प्रति आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है। इसकी थीम जो आया वो वापस आया, ये एमपी की माया...रखी गई है। गीत-संगीत से सजे प्रमोशनल वीडियो यू-ट्यूब पर लॉन्च होने के बाद इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

जनजातीय कला को प्रमोट किया गया

टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि नव निर्मित टीवीसी में नया प्रयोग करते हुए गोंड पेंटिंग के माध्यम से पर्यटन स्थलों और पात्रों को दिखाया गया है। इसके जरिए जनजातीय कला को प्रमोट किया जाएगा। इसके निर्देशक पीयूष पांडे है। वहीं, गायिका कल्पना पटवारी ने इसे अपनी आवाज दी है और इसमें नुतन माथुर ने अदाकारी की है।

एक जन्म भी यहां घूमने के लिए कम है

प्रमोशनल एड में बताया गया कि प्रदेश में देखने के लिए इतने पर्यटन स्थल है कि एक जन्म भी कम पड़ेगा। यह कहानी एक लोक गीत के रूप में है, जिसे मध्य प्रदेश की गोंड चित्रकला शैली का उपयोग करके चित्रित किया गया है। यहां हर जन्म में अलग-अलग जगहों को देखा जा सकता है। 2016 में एमपी में दिल हो बच्चे सा... सॉन्ग लॉन्च किया था। इसे भी कीफी पसंद किया गया था।

चंदेरी महोत्सव में हॉट एयर बलूनिंग और पैरामोटरिंग जैसी साहसिक गतिविधियों होंगी
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से चंदेरी में पहला चंदेरी महोत्सव 5 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। सनसेट डेजर्ट कैम्प के सहयोग से आयोजित महोत्सव में लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कालाकार लाइव संगीत की प्रस्तुतियां देंगे तो डीजे नाइट्स भी होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव मिलेगा।प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि चंदेरी महोत्सव में क्षेत्र की समृद्ध विरासत और हाथकरघा परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले आयोजन का शुभारंभ चंदेरी किले पर होगा। यहां 50 लग्जरी टेंट सिटी बनाई जाएगी।

Published on:
19 Sept 2023 09:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर