scriptMP weather news: होने जा रही मानसून की एंट्री, 3 दिन होगी धमाकेदार बारिश, IMD ALERT | MP weather news: Monsoon enters, there will be heavy rain for 3 days, IMD ALERT | Patrika News
भोपाल

MP weather news: होने जा रही मानसून की एंट्री, 3 दिन होगी धमाकेदार बारिश, IMD ALERT

MP Rain Update: मौसम विभाग ने 9 जून तक के लिए आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। आगे तीन दिन रोज आंधी आ सकती है।

भोपालJun 07, 2024 / 12:12 pm

Ashtha Awasthi

MP weather news

MP weather news

MP weather news: मध्यप्रदेश में दिन की राहत के बाद गर्मी एक बार फिर जोर पकडऩे लगेगी। पारे में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा, छुटपुट बूंदबांदी को छोड़ दिया जाए तो अभी कहीं तेज बारिश के आसार नहीं है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम है, आगे भी उत्तर-पश्चिम ही रहेगी। तापमान में वृद्धी होने से गर्मी एक बार फिर हाल बेहाल करेगी। भोपाल का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है।
ये भी पढ़ें: तूफानी स्पीड से 3 घंटे बाद आ रहा प्री-मानसून, भोपाल सहित 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

आगे तीन दिन आंधी का यलो अलर्ट (MP Monsson Yellow alert)

मौसम विभाग ने 9 जून तक के लिए आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। आगे तीन दिन रोज आंधी आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिन में धूप खिलेगी और शाम को आंधी चलेगी। उन्होंने बताया कि यह प्री मानसून (MP Monsson) की गतिविधियां हैं। कई जगह प्री मानसून की बारिश शुरु हो गई है। 7, 8 और 9 जून को आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन पारे में वृद्धि होने से गर्मी का अहसास होगा।
मौसम विभाग ने बताया कि हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे रेकॉर्ड की गई है। मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। बीते तीन दिन से रोज दोपहर में तेज धूप खिल रही है और शाम को आंधी चल रही है।
पारे में भी गिरावट आई है। मंगलवार और बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने के कारण आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। अभी मानसून नहीं है, यह सिर्फ प्री-मानसून की गतिविधियां हैं, आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा, लेकिन तापमान में वृद्धि होगी।

समय से पहले दस्तक देगा मानसून (MP Monsson update )

इस बार मानसून समय से पहले आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार केरल में 29 से 30 मई को मानसून ने दस्तक दे दी है। अब शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। इसके बाद 11 से 13 जून तक सीहोर में मानसून की दस्तक हो जाएगी। केरल से यहां तक आने में मानसून को करीब 10 से 12 दिन का समय लगता है, अभी मानसून समय से पहले चल रहा है, बारिश अच्छी होगी।

Hindi News/ Bhopal / MP weather news: होने जा रही मानसून की एंट्री, 3 दिन होगी धमाकेदार बारिश, IMD ALERT

ट्रेंडिंग वीडियो