
भोपाल. कोरोना मरीजों को ठीक होने में पहले के मुकाबले दो गुना से ज्यादा समय लग रहा है। शहर के तमाम कोविड अस्पतालों में आइसीयू पूरी तरह फुल हो चुके हैं। शनिवार शाम 7 बजे तक पीपुल्स मेडिकल कॉलेज छोड़ किसी अस्पताल में आइसीयू ब्रेड नहीं थे।
आइसीयू, वेंटिलेटर की कमी के बावजूद नेता, अफसर आइसोलेशन बेड बढ़ाने पर जोर दे रहें। शहर के कुल आइसोलेशन बेड़ में से 40 फीसदी अभी खाली हैं। इन सेंटर्स पर ऑक्सीजन सुविधा न होने से मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं। राजधानी में फिलहाल दो कोविड केयर सेंटर चल रहे हैं। आयुष विभाग के 100 बिस्तरों के कोबिड केयर सेंटर में से 74 बिस्तर खाली हैं।
कोविड अस्पतालों की स्थिति
| संस्था | संख्या | आइसोलेशन बेड | खाली | ऑक्सीजन बेड | खाली | आइसीयू बेड | खाली |
| सरकारी कोविड अस्पताल | 12 | 428 | 194 | 1614 | 21 | 740 | 00 |
| निजी कोविड अस्पताल | 92 | 1403 | 451 | 271 | 66 | 08 | 61 |
92 निजी अस्पतालों में, बिस्तरों की मारामारी
भोपाल में 92 निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों में भी ऑक्सीजन युक्त 2121 बिस्तरों में सिर्फ 66 रिक्त हैं। आइसीयू एचडीयू के 1108 में से सिर्फ 61 खाली दिख रहे हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में कोई बेड रिक्त नहीं है।
सरकारी कोविड अस्पतालों की स्थिति
| संस्था | संख्या | आइसोलेशन बेड खाली | ऑक्सीजन बेड | खाली | आइसीयू बेड | खाली |
| जीएमसी, हमीदिया | 60 | 37 | 240 | 00 | 300 | 00 |
| आरकेडीएफ | 00 | 00 | 180 | 00 | 45 | 00 |
| एम्स | 00 | 00 | 300 | 00 | 200 | 00 |
| एलएन मेडिकल कॉलेज | 00 | 00 | 450 | 00 | 100 | 00 |
| कस्तूरबा भेल | 30 | 00 | 30 | 00 | 10 | 00 |
| जेपी अस्पताल | 18 | 14 | 86 | 01 | 16 | 00 |
| मिलिट्री अस्पताल | 60 | 01 | 20 | 00 | 02 | 00 |
| बीएमएचआरसी | 10 | 02 | 22 | 00 | 03 | 00 |
| पीपुल्स मेडिकल कॉलेज | 00 | 00 | 240 | 20 | 60 | 00 |
| रेलवे अस्पताल | 00 | 00 | 46 | 00 | 04 | 00 |
| आयुष कोविड केंयर सेंटर | 100 | 74 | 00 | 00 | 00 | 00 |
| प्रशासन अकादमी सीसीसी | 150 | 66 | 00 | 00 | 00 | 00 |
(एनएचएम की बेड ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के मुताबिक 24 अप्रेल शाम 7 बजे की स्थित के अनुसार)
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12918 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 485703 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5041 पहुंची है।
Published on:
25 Apr 2021 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
