scriptNeet Result Success Story: माता-पिता की आंखों में आ गए आंसू, अब किसान का बेटा बनेगा डॉक्टर | neet result 2024: success story of neet toppers neet nta nic in result | Patrika News
भोपाल

Neet Result Success Story: माता-पिता की आंखों में आ गए आंसू, अब किसान का बेटा बनेगा डॉक्टर

neet ug 2024 result: छोटे से गांव के किसान के बेटे ने कमाल कर दिया। दो बार जीतोड़ कोशिश कर उसने मेडिकल की नीट एग्जाम क्लीयर कर ली…। अब छोटे से गांव का किसान डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करेगा…।

भोपालJun 05, 2024 / 07:00 pm

Manish Gite

neet nta nic in result
neet ug 2024 result: किसान के घर में जब बेटे का रिजल्ट आया तो पूरे गांव में खुशियां छा गई। बचपन से जिस किसान ने अपने बेटे को डाक्टर बनाने का सपना देखा था अब वो पूरा होने जा रहा है। छोटे से गांव के हर्ष धाकड़ की आल इंडिया में 486 रैंक बनी है। हर्ष के अलावा और भी होनहार छात्र हैं, जिन्हें यह सफलता मिली है।
मेडिकल के नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (neet) का रिजल्ट जारी होने के बाद बुधवार को भी खुशी का माहौल है। एक छोटे से चंदन पिपलिया के रहने वाले हर्ष ने आल इंडिया में 486 रैंक हासिल की है। हर्ष का कहता है कि कभी भी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं करना चाहिए, कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए।
भोपाल शहर से पढ़ाई करने वाले हर्ष धाकड़ की आल इंडिया में 489 रैंक बनी है। हर्ष भोपाल के पास चंदन पिपलिया गांव का रहने वाला है और भोपाल से पढ़ाई कर रहा है। हर्ष को यह सफलता दूसरी बार में मिली है। हर्ष के पिता वीरेंद्र धाकड़ एक किसान हैं और मां गृहिणी हैं। जैसे ही बेटे के रिजल्ट की खबर आई खुशियों का माहौल हो गया। माता पिता की आंखों में आंसू आ गए।
NEET Result: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, आसान पेपर ने बढ़ाया स्कोर, अब कट ऑफ पर दिखेगा असर

इस परीक्षा (NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST) में भोपाल के ही 17 हजार छात्रों ने नीट की परीक्षा दी थी। लेकिन, भोपाल के कुछ चुनिंदा बच्चों का चयन हो पाया है। इसके बाद अब जिनका चयन नहीं हुआ है, वे अगले साल और कड़ी मेहनत करके अच्छी रैंक लेकर आएंगे। भोपाल सिटी के टॉपर बने हर्ष धाकड़ और सुजीत गौड़ ने 720 में से 710 अंक हासिल किए। अक्षर दुबे दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 705 अंक मिले। शासकीय सुभाष एक्सिलेंस स्कूल के 15 स्टूडेंट् ने नीट में सफलता हासिल की है।
इसके अलावा शहर में दूसरे नंबर पर आए अक्षर दुबे भी बेहद खुश हैं। उनकी आल इंडिया में 868 रैंक बनी है। अक्षर के पापा-मम्मी दोनों ही डाक्टर हैं।

Hindi News/ Bhopal / Neet Result Success Story: माता-पिता की आंखों में आ गए आंसू, अब किसान का बेटा बनेगा डॉक्टर

ट्रेंडिंग वीडियो