
भोपाल। शहर में बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने की कोशिश में शनिवार को भोपाल पुलिस के एक सफलता हाथ लगी है। इसके तहत पुलिस ने एक साइको फेसबुक यूजर गिरफ्तार किया है।
दरअसल महिलाओं के लिए असुरक्षित होती जा रही मध्यप्रदेश की राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की ओर से कुछ प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते ये आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये साइको फेसबुक यूजर लडकियों की फर्जी व अश्लील नाम से फेसबुक आई- डी बनाता था। जिसके बाद कालगर्ल ने नाम से बनाई गई आई-डी से पोस्ट करता था।
इसके संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन युवतियों ने साइबर क्राइम में इस संबंध में शिकायत भी की थी। जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस भोपाल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये होते हैं सायबर क्राइम
- सोशल साइट पर अभ्रद टिप्पणी, अश्लील मैसेज और फजी आईडी बनाना।
- वाट्सअप पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज करना।
- धोखाधड़ी कर खाते और क्रेडिट कार्ड से रुपए ट्रांसफर करना।
- फोन पर क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछकर ऑनलाइन शॉपिंग।
- ई-मेल एकाउंट हैक होना।
- मोबाइल फोन और कंप्यूटर से जुड़े सभी अपराध।
MP का ये शहर हैं साइबर क्राइम के लिए बदनाम:
साइबर क्राइम संस्कारधानी जबलपुर के लिए नासूर बनता जा रहा है। वहीं महिलाओं के मामले में भोपाल सबसे असुरक्षित शहर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम के मामले संस्काधानी में सामने आ रहे हैं। ये वो मामले हैं, जो पुलिस ने दर्ज किए, जबकि सूत्रों की मानें तो अधिकतर मामलों को पुलिस या तो सादे कागज में शिकायत लेकर निपटा देती है या फिर अन्य धाराओं का सहारा लेकर साइबर क्राइम के मामलों में पर्दा डाल दिया जाता है।
यह खुलासा पुलिस द्वारा वर्ष 2015 के जारी किए गए साइबर अपराध के आंकड़ों ने किया है। वर्ष 2014 में जबलपुर साइबर क्राइम के मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा, लेकिन वर्ष 2015 में सबसे टॉप पर पहुंच गया।
दरअसल वर्ष 2015 में भोपाल स्थित स्टेट साइबर सेल में सबसे अधिक 48 मामले दर्ज हुए, क्योंकि स्टेट साइबर सेल में प्रदेश भर के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि जबलपुर में 31 मामले दर्ज किए गए। इस लिहाज से साइबर सेल के मामलों में प्रदेश में जबलपुर पहले नंबर पर है।
साइबर क्राइम के मामले वर्ष 2015
शहर - कुल मामले
स्टेट साइबर सेल -48
जबलपुर -31
इंदौर -30
भोपाल -14
रतलाम -05
वहीं जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी 2017 में बहुत तेजी से साइबर क्राइम में वृद्धि हुई है। जिसके चलते कई जगह गिरफ्तारियां व अन्य कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं 2017 में ही भोपाल शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी साइबर क्राइम के द्वारा ठगने की कोशिश की जा चुकी है।
Published on:
06 Jan 2018 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
