मानव को ओम पुरी की कौन सी फिल्में अच्छी लगती हैं, इस पर उनका कहना था कि 'मकबूल', 'मिर्च मसाला', 'चाची 420', 'वेस्ट इज वेस्ट'. 'द हंड्रेड फुट जर्नी', 'तमस' और 'हेरा फेरी' में उन्हें ओम पुरी का काम लाजवाब लगा। इसके अलावा वो ओम पुरी की 'अर्धसत्य' और 'आक्रोश' को अपनी टॉप लिस्ट में रखते हैं। मानव का कहना है कि ओम पुरी की इन्हीं दो फिल्मों को हर अभिनेता परफॉर्मेंस के लिए देखता है। वो कहते हैं कि हमने अपने दौर का फाईनेस्ट अभिनेता खो दिया है। 'जाने भी दो यारों' मानव की एक और फेवरेट फिल्म है।