भोपाल

उमंग सिंघार के आरोपों पर दिग्विजय बोले- जो भी जवाब देना है सीएम कमलनाथ दें

मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ( cm kamal nath ) के मंत्री उमंग सिंघार के आरोपों से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) ने बड़ा बयान दिया है

भोपालSep 03, 2019 / 04:10 pm

Manish Gite

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ( cm kamal nath ) के मंत्री उमंग सिंघार के आरोपों से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) ने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दोपहर में पत्रिका से एक्सक्लूसिव बातचीत ( exclusive interview ) की। जब दिग्विजय सिंह से उमंग सिंघार ( umang singhar ) के आरोपों पर पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है। जो भी जवाब देना है वे मुख्यमंत्री कमलनाथ को देना है।

 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ कांग्रेस मध्यप्रदेश में अध्यक्ष नियुक्त करने की कवायद पूरी नहीं कर पा रही है, इस बीच कमलनाथ सरकार के वन मंत्री और धार के गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाकर राजनीति में घमासान ला दिया।

 

इसी घटनाक्रम पर मंगलवार को दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रिका के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। दिग्विजय सिंह से कांग्रेस पार्टी के ही मंत्री उमंग सिंगार के आरोप लगाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिंघार के आरोपों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। इसके बाद कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार और प्रदेश कांग्रेस दोनों के ही मुखिया हैं, जो भी जवाब देना है वे मुख्यमंत्री को देना है।

 

कमलनाथ सरकार के मंत्री ने दिग्विजय पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

दिग्विजय पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप
उमंग सिंघार ने मीडिया में दिग्विजय सिंह पर अनेक आरोप लगाए हैं। सिंघार ने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार को ब्लैकमेल करते हैं।उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह रेत का धंधा और शराब का कारोबार करवाते हैं।

 

और क्या बोले उमंग सिंघार
-दिग्विजय सिंह देश में ध्रुवीकरण कर रहे हैं।
-कमलनाथ सरकार को ब्लैक मेल करते हैं। आखिर कांग्रेस को कब तक डराएंगे।
-10 साल मुख्यमंत्री रहे तो फिर से कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मलाई काटने क्यों आ गए।
-दिग्विजय विधायक और मंत्री के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
– वे बच्चों की तरह जिद करते हैं। जनता को रेत सस्ती मिले फिर क्यों वह अपने ठेकेदारों को घुसेड़ते हैं, सरकार पर दबाव बनाते हैं।

MUST READ

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, पार्टी के साथ फिर ठनी, गर्माई राजनीति
फिर सुर्खियों में दिग्विजय सिंह, अपने ही कार्यकर्ताओं को कहा मुर्दाबाद
दिग्विजय सिंह ने अब कश्मीर को बताया ‘भारत ऑक्युपाइड कश्मीर’
भाजपा नेता बोले- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम है ‘दिग्विजय नाथ सिंधिया’
कमलनाथ के मंत्री ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कहा- दिग्विजय सिंह कर रहे हैं सरकार गिराने की कोशिश

Home / Bhopal / उमंग सिंघार के आरोपों पर दिग्विजय बोले- जो भी जवाब देना है सीएम कमलनाथ दें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.