26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, पार्टी के साथ फिर ठनी, गर्माई राजनीति

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, पार्टी के साथ फिर ठनी, गर्माई राजनीति

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, पार्टी के साथ फिर ठनी, गर्माई राजनीति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 13 Nov 2018, 4:03 PM IST

news

digvijay singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से भाजपा और कांग्रेस में फिर ठन गई है। चुनाव से पहले कांग्रेस को हमला करने का एक और मौका मिल गया है। मामला बुधनी विधानसभा क्षेत्र का है, जहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।

अपने ही क्षेत्र में मतदाता का विरोध झेल रहे जनप्रतिनिधियों को इस बार मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। जब साधना सिंह अपने पति के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी में जनसंपर्क कर रही थी तो पानी की समस्याओं को लेकर मोहल्ले की एक महिला ने साधना सिंह को ही जमकर खरी-खोटी सुना दी। हालांकि यह गुस्सा वर्तमान विधायक शिवराज सिंह के खिलाफ था, लेकिन पत्नी होने के नाते उन्हें भी यह गुस्सा झेलना पड़ा।

मैडम प्यासा मार दिया हमें
बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे शिवराज सिंह चौहान की पत्नी जब अपने पति के लिए वोट मांगने कुछ क्षेत्रों की महिलाओं से संपर्क करने गई थीं, तभी एक नाराज महिला ने साधना सिंह को जमकर खरी-खोटी सुना दी। वो महिला बोली मैडम प्यासा मार डाला। यहां पानी नहीं मिलता है। सिर्फ वोट मांगने के मय कहा जाता है कि सब हो जाएगा। लेकिन बाद में कुछ नहीं होता है।

कुछ लोगों ने नाराज महिला को चुप कराने की कोशिश भी की, लेकिन महिला का गुस्सा इतना था कि वे लगातार बोलती ही रही। आखिरकार साधना सिंह भी असहज हो गईं और वहां से निकल जाना ही उचित समझा।

कांग्रेस ने बना लिया मुद्दा
मुख्यमंत्री की पत्नी को बुधनी की जनता के विरोध का सामना करने के मामले में वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया। कांग्रेस के नेता एक के बाद एक मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहे हैं।


दिग्विजय ने ली चुटकी
साधना सिंह के साथ हुए इस वाकये का वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद कांग्रेस को तंज कसने में जरा भी देर नहीं लगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां भी टिप्पणी करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि सीएम साहब जहा हेलीकाप्टर से नीचे उतरकर लोगों के बाच जाएं, तो उन्हें सच्चाई पता चले। इसके बाद दिग्विजय ने शिवराज को सलाह भी दे डाली कि वे बुधनी में बिल्कुल भी न जाएं, साधना सिंह की तरह ही जनता के गुस्से का शिकार उन्हें भी करना पड़ेगा।


चुनाव से पहले खतरे में बीजेपी का दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं भोजपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन पर नामांकन के साथ शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में पटवा से जवाब तलब किया गया है। उन्हें दोपहर तीन बजे तक अपना जवाब देना है। माना जा रहा है कि यदि जिला निर्वाचन अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं तो उनका नामांकन भी निरस्त हो सकता है।


415 नामांकन फार्म खारिज
प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों पर आपत्ति के बाद दो मामले सामने आए हैं जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री और भोजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा पर शैक्षणिक जानकारी गलत देने और पत्नी पर कर्ज होने की जानकारी छुपाने की शिकायत की गई है। गलत जानकारी देने या अपूर्ण नामांकन वाले प्रत्याशियों के फार्म भी रिजेक्ट कर दिए गए। मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर सोमवार देर रात तक 415 नामांकन खारिज हो चुके हैं।