26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / MP Weather: 10 साल बाद नवंबर में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

MP Weather: 10 साल बाद नवंबर में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

MP Weather update: मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है और अगले 1-2 दिनों में तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:54 PM IST

बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

MP Weather update: मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। हवा का रुख एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी होने से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान 8.2 पर पहुंच गया है। दस साल में तीसरी बार नवंबर में इतनी ठंड पड़ रही है। पिछले साल भी नवंबर माह काफी सर्द बीता था और 17 नवंबर को 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंच गया था। इस बार भी तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। इस समय शीत लहर जैसी स्थिति है।

मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह हवा के रुख में आया परिवर्तन है। उत्तर-पश्चिमी से आ रही हवा अपने साथ ठंडक लेकर पहुंच रही है। दिन में धूप निकलने से तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट महसूस नहीं हो रही, लेकिन सूर्यास्त के बाद ठंड का असर बढ़ जाता है। रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम में नमी नहीं होने के कारण रात के तापमान में गिरावट का असर अधिक दिखाई दे रहा है।

कैसी बन रही मौसमी परिस्थितियां

-पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर लगभग 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 78° पूर्व देशांतर के साथ बना हुआ है।

-ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है।

-ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर गुजरात और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है।

-ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, उत्तरी ओडिशा और संलग्न गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना अब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न उत्तरी ओडिशा दक्षिणी गंगीय पश्चिम बंगाल के तटों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

आने वाले दिनो में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोई बड़ा सिस्टम नहीं बना हुआ है। विंड पैटर्न सेट हो गया है, उत्तरी सर्द हवा का प्रवेश हो रहा है। इसके कारण सर्दी में इजाफा हुआ है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़ में शीत लहर की स्थिति रह सकती है, वहीं प्रदेश में भी शेष स्थानों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट एक दो दिनों में हो सकती है। जिससे लोगों को कड़क ठंड का एहसास हो सकता है। भोपाल, दमोह, कटनी और शाजापुर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महीने के बचे चार दिनों में बारिश होने का ट्रेंड भी है। बता दें कि नवंबर में 10 साल में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।

कब होती है शीत लहर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शीत लहर उस समय घोषित होती है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो, साथ ही सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो, इसके साथ ही जब तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम होता है, उस समय तीव्र शीत लहर की स्थिति बनती है।

पिछले दस सालों में निम्न न्यूनतम तापमान

17 नवंबर 2025- 5.2
29 नवंबर 2024-8.2
14 नवंबर 2023-12.8
20 नवंबर 2022- 10.2
12 नवंबर 2021- 11.2
22 नवंबर 2020-10.5
19 नवंबर 2019- 13.8
9 नवंबर 2018- 11.4
25 नवंबर 2017-9.6
28 नवंबर 2016-11.3