26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / जबलपुर में कांग्रेस ने दिखाई ताकत, गोलबाजार से मालवीय चौक तक गूंजा संविधान रक्षा का संदेश

जबलपुर में कांग्रेस ने दिखाई ताकत, गोलबाजार से मालवीय चौक तक गूंजा संविधान रक्षा का संदेश

Samvidhan Raksha March : संविधान दिवस पर कांग्रेस ने संस्कारधानी जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च निकालकर लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और विवेक तन्खा समेत कई दिग्गज नेता मार्च में शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:03 PM IST

Samvidhan Raksha March

संविधान रक्षा मार्च में शामिल कांग्रेसी (फोटो सोर्स: @jitupatwari)

Jabalpur News :मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार 26 नवंबर 2026 यानी संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से शहर के शहीद स्मारक गोलबाजार से संविधान रक्षा मार्च निकाला। कांग्रेस के इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बता दें कि, शहीद स्मारक गोलबाजार से शुरु हुआ ये संविधान रक्षा मार्च सुपरमार्केट, बड़ा फुहार होते हुए टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, यहां कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद संविधान रक्षा मार्च करमचंद चौक होते हुए मालवीव चौक पहुंचा। यहां यात्रा का समापन किया गया।

पटवारी बोले- कांग्रेस का निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा!

यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अद्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, जबलपुर में संविधान दिवस पर 'संविधान रक्षा मार्च' में उमड़ी अपार भीड़ बता रही है, जनता अपने संवैधानिक अधिकारों और वोट की रक्षा को लेकर पूरी तरह सजग और एकजुट है! आदरणीय ​बाबा साहेब आंबेडकर की शिक्षाओं, लोकतांत्रिक विरासत, संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा!

यात्रा में शामिल रहे कांग्रेस के ये दिग्गज

संविधान रक्षा मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा, पूर्व सांसद नकुल नाथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, युवा कांग्रेश के प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक तरुण भनोट, विनय सक्सेना, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, अभिषेक चौकसे, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रियंका सोनी समेंत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सेवा दल कार्यकर्ता शामिल रहे।