
Constitution Day Special Story: जबलपुर के चित्रकार ने संविधान की मूल प्रति में नेताजी को बताया था 'भारत का राष्ट्रपिता' (फोटो सोर्स- the heritage lab)
Constitution Day Special Story: भारतीय संविधान की मूल प्रति में सुभाषचंद्र बोस व आजाद हिंद फौज के चित्र के किनारे पर 'महात्मा जी, फादर ऑफ अवर नेशन' (महात्मा जी, हमारे राष्ट्रपिता) लिखने का ऐतिहासिक काम जबलपुर के प्रसिद्ध चित्रकार स्व. ब्यौहार राममनोहर सिंहा ने किया था। इस संबोधन को लेकर उस दौर में मतभेद और चर्चा हुई, लेकिन बाद में यह पूरे देश में स्वीकार्य हो गया। संविधान की प्रस्तावना का पृष्ठ सजाने वाले कलाकार के पुत्र डॉ. अनुपम सिंहा ने यह जानकारी साझा कि की। उन्होंने बताया शांतिनिकेतन के गुरु आचार्य नन्दलाल बोस के मार्गदर्शन में उनके पिता ने संविधान के 22 में से 12 चित्र बनाए थे। इसके लिए उन्होंने छह महीने तक रोजाना 16-16 घंटे काम किया।
डॉ. सिंहा के अनुसार, संविधान में शामिल सुभाष बाबू के चित्र के किनारे पर 'महात्मा जी, फादर ऑफ अवर नेशन' शब्द उनके पिता ने अपनी हस्तलिपि में लिखे थे। उस समय इस संबोधन को लेकर विवाद हुआ, लेकिन संविधान के अंगीकार होने के बाद इसे पूरे देश ने सहजता से अपना लिया।
संविधान अंग्रेजी भाषा और लिपि में तैयार होने के कारण उसमें भारतीय संस्कृति की झलक लाने पर चर्चा हुई। इसके बाद व्यौहार राममनोहर सिंहा को संविधान के पन्नों को भारतीय कला और संस्कृति के रंगों से सजाने की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं और महान व्यक्तित्वों पर आधारित 12 चित्र बनाए।
संविधान में केवल दिवंगत विभूतियों के चित्र शामिल किए जा रहे थे। उस समय सुभाषचंद्र बोस को जीवित माना जाता था। इसके बावजूद सिंहा का मानना था कि सुभाषबाबू कालजयी व्यक्तित्व है और उनका चित्र संविधान में होना चाहिए। उन्होंने गुरु नन्दलाल बोस को सुभाषचंद्र बोस का स्केच बनाकर दिया। आखिरकार इसी चित्र को संविधान में जगह मिली।
संविधान की मूल प्रति के पृष्ठ क्रमांक 160 पर यह चित्र अंकित है। यह लिनोकट कलाकृति ब्यौहार राममनोहर सिंहा ने बनाई थी। आचार्य नन्दलाल बोस ने बाद में इसे सुधारकर अंतिम रुप दिया था। इसके रंगीन भित्तिचित्र (म्यूरल) का अभिकल्प ब्यौहार राममनोहर सिंहा ने स्वयं अपने साथियों अवतार सिंह, शोभन सोम और सुखेन गांगुली के सहयोग से तैयार किया, जो जबलपुर के शहीद स्मारक
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
26 Nov 2026, 12:14 PM IST
Published on:
26 Nov 2026, 12:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़




