25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / Jabalpur Wedding Dispute: रात 3 बजे दूल्हे ने मांगा AC, जयमाला के बाद लौटा ले गया बारात

Jabalpur Wedding Dispute: रात 3 बजे दूल्हे ने मांगा AC, जयमाला के बाद लौटा ले गया बारात

Wedding Dispute: वधू पक्ष का आरोप- दूल्हे ने पहले अंगूठी मांगी, फिर सोने की चेन दोनों मांगें पूरी कीं लेकिन फिर रात में एसी की डिमांड पूरी न करने पर बारात वापस ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:12 PM IST

Jabalpur Wedding Dispute

groom demanded ac after jaimala returned baraat, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Jabalpur Wedding Dispute: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक शादी के दौरान उस वक्त विवाद हो गया जब दूल्हे ने एक के बाद एक नई डिमांड करनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं जयमाला के बाद दूल्हे ने एसी की मांग की और जब वधू पक्ष ने असर्थता जताई तो दूल्हा बारात सहित वापस चला गया। वधू पक्ष ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बारात शहर के ही घमापुर से आई थी।

पहले अंगूठी, फिर चेन और फिर एसी की डिमांड

गोरा बाजार निवासी दुल्हन के पिता ने बताया कि वो खमरिया फैक्ट्री से रिटायर्ड हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी घमापुर निवासी युवक से तय की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर को बंधन बारात घर में शादी का कार्यक्रम था। दूल्हा बारात लेकर आया लेकिन इसके बाद रात करीब 1 बजे दूल्हे ने अंगूठी की मांग की। किसी तरह रात में ही अंगूठी मंगाकर दूल्हे की मांग पूरी की। इसके बाद दूल्हे ने सोने की चेन मांगी, दूल्हे की ये मांग भी पूरी की। लेकिन जयमाला के बाद दूल्हा एसी की मांग करने लगा और जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।

शादी में नहीं आए थे दूल्हे के माता-पिता

दुल्हन के पिता के मुताबिक जब शादी की बात तय हुई थी तब सोने की अंगूठी और चेन व एसी को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी। उन्होंने ये भी बताया कि बारात में दूल्हे के माता-पिता भी नहीं आए थे। दूल्हा चाचा, बुआ और बहनों व अन्य रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर आया था। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे व बारातियों पर गाली-गलौच करने और दुल्हन के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। दुल्हन के पिता का कहना है कि शादी के वक्त ही इतना हंगामा हुआ है, ऐसे में शादी के बाद बेटी के साथ क्या होगा? ये सोचकर ही वो डर जाते हैं, इसलिए अब बेटी की शादी उसके साथ नहीं करना चाहते। दुल्हन पक्ष ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।