26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर मिलेगी 50% टैक्स में छूट? सिंधिया ने उठाई मांग

ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर मिलेगी 50% टैक्स में छूट? सिंधिया ने उठाई मांग

Gwalior Trade Fair : ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर 50 फीसदी रोड टैक्स छूट को लेकर मांग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर छूट देने का आग्रह किया है। अब वाहन खरीदार सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Nov 2026, 2:18 PM IST

Gwalior Trade Fair

ग्वालियर मेले की तैयारियां तेज (फोटो सोर्स: Patrika File)

Gwalior News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हर साल लगता आ रहा ग्वालियर व्यापार मेला इस साल भी तैयार होने जा रहा है। आज से व्यापार मेले के लिए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। संभावना है कि, मेले की शुरुआत 15 दिसंबर 2026 से होगी, जो 15 फरवरी 2027 तक रहेगा। लेकिन, लोगों को सबसे खास इंतजार यहां से खरीदे जाने वाले वाहन पर मिलने वाली रजिस्ट्रेशन टैक्स में 50 फीसदी छूट का है। हालांकि, इसे लेकर हर साल की तरह इस साल भी राजनीति शुरू हो गई है।

सबसे पहले तो ये जान लें कि, हर साल ग्वालियर मेले से बेचे जाने वाहनों पर 50 फीसदी की छूट मध्य प्रदेश शासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दी जाती है, लेकिन इससे पहले ही हर बार पत्र वार जैसा शुरू हो जाता है और इसके बाद श्रेय की राजनीति भी होती है। इस बार भी मेले में वाहन रजिस्ट्रेशन पर मिलने वाली छूट का इंतजार होने लगा है।

सिंधिया ने सीएम मोहन को लिखा पत्र

आपको बता दें कि, पिछले दिनों ही ऑटोमोबाइल सेक्टर कारोबारियों ने मेला प्राधिकरण अध्यक्ष के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को मेले के माध्यम से वाहन खरीदी में छूट जल्द प्रदान किए जाने को लेकर पत्र दिया था। इसके बाद चैंबर ऑफ कामर्स ने सीएम मोहन यादव के साथ साथ, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष के नाम पत्र लिखा। इसके बाद चैंबर का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात कर चुका है। इसी मुलाकात में दिये गए आश्वासन के अनुसार, अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मेले में बिकने वाले वाहनों पर यथावत छूट प्रदान करने का आग्रह किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, जल्द ही सरकार की ओर से इस ठी का ऐलान कर दिया जाएगा।

यह एशिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला

आपको बता दें कि, ग्वालियर व्यापार मेला, ग्वालियर में आयोजित होने वाला उत्तर भारत का बड़ा व्यापार मेला है। इसकी शुरुआत 1905 में ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधौराव सिंधिया द्वारा की गई थी। आज ये एशिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है।