25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / ग्वालियर में उमा भारती का बड़ा बयान- ‘चुनाव लड़ना है या नहीं, खुद तय करती हूं’; यूपी चुनाव पर भी बड़ा दावा

ग्वालियर में उमा भारती का बड़ा बयान- ‘चुनाव लड़ना है या नहीं, खुद तय करती हूं’; यूपी चुनाव पर भी बड़ा दावा

Uma Bharti Statement : पूर्व सीएम उमा भारती ने चुनाव लड़ने और टिकट को लेकर दो टूक बयान दिया। उन्होंने यूपी चुनाव, शराबबंदी और शिवराज सिंह चौहान की शराब नीति पर भी बात रखी। राजीव गांधी की हत्या से जुड़े सवाल पर उन्होंने कांग्रेस से जवाब मांगने की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Nov 2026, 7:38 PM IST

Uma Bharti Statement

मीडिया से चर्चा करती उमा भरती (फोटो सोर्स: Patrika)

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने मीडिया द्वारा पूछे गए चुनाव लड़ने और टिकट मिलने के सवाल पर बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि, 'किसकी औकात है जो मुझे टिकट दे। वो खुद तय करती हैं कि, उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं।

आपको बता दें कि, वृंदावन से भोपाल के लिए रवाना होने से पहले ग्वालियर में अल्प प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति, शराबबंदी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बातचीत की।

'मैं खुद तय करती हूं…'

चुनाव लड़ने के फैसले पर उमा भरती ने दो टूक अंदाज में कहा कि, 'मैं खुद तय करती हूं।' उमा भारती से जब उनके चुनाव लड़ने और टिकट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि, चुनाव लड़ने का फैसला उनका अपना होता है। उन्होंने कहा, 'किसकी औकात है जो मुझे टिकट दे। मैं खुद तय करती हूं कि, मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं लड़ना।' उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में उनके चुनावी रुख को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।

यूपी की जीत पर बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा किए गए गठबंधन के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा कि, एक बार उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत गई तो 20 साल तक सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा। उनका ये बयान उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर भाजपा के आत्मविश्वास के तौर पर देखा जा रहा है।

शराब नीति पर की शिवराज की तारीफ

शराबबंदी के मुद्दे पर उमा भारती ने एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने बहुत अच्छी शराब नीति बनाई थी। उन्होंने ही उस नीति पर एक-एक कॉमा लगाया था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, सरपंच से लेकर विधायक और सांसद तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने शराबबंदी के लिए ईमानदारी से अपनी भूमिका नहीं निभाई। पुलिस हर जगह नहीं पहुंच सकती, इसलिए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है।

राजीव गांधी की हत्या पर कांग्रेस से सवाल

सोनिया गांधी की किताब में राजीव गांधी की हत्या को साजिश बताए जाने और उनकी सुरक्षा हटाए जाने से जुड़े सवाल पर उमा भारती ने कहा कि, उस वक्त चंद्रशेखर की सरकार थी और उसे कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ था। ऐसे में इस मामले में कांग्रेस से ही पूछा जाना चाहिए कि, साजिश किसकी थी। फिलहाल, उमा भारती के इन बयानों ने एक बार फिर एमपी में राजनीतिक बहस शुरु कर दी है।