26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / पद गया, बंगला नहीं छोड़ा! प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 23 पूर्व सांसद-मंत्रियों के 10 करोड़ का रेंट बाकी, भेजा नोटिस

पद गया, बंगला नहीं छोड़ा! प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 23 पूर्व सांसद-मंत्रियों के 10 करोड़ का रेंट बाकी, भेजा नोटिस

MP Government Bungalows: मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलों पर कब्जा जमाए बैठे 23 पूर्व नेताओं पर 10 करोड़ रुपए किराया बकाया है। संपदा संचालनालय ने सभी को वसूली के नोटिस भेजे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 26 Nov 2026, 7:39 AM IST

government bungalows 10 crore rent dues pragya singh thakur

MP Government Bungalows: प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 23 पूर्व सांसद-मंत्रियों के 10 करोड़ का रेंट बाकी (फोटो सोर्स- Patrika/Pragya Singh Thakur Instagram)

Pragya Singh Thakur: पद चले जाने के बाद भी भोपाल में सरकारी बंगलों (Government Bungalows) में सालों से कब्जा जमाए बैठे पूर्व सांसद, विधायकों, मंत्रियों सहित 23 नेताओं को संपदा संचालनालय ने 10 करोड़ बकाया वसूली का नोटिस भेजा है। इसके अलावा अन्य रसूखदारों की सूची भी तैयार की जा रही है। प्रमुख बकाएदारों में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बंगले बी-30 पर करीब 32 लाख रुपए बकाया है।

इन नेताओं की राशि बकाया

यहां फिलहाल उनके बड़े बेटे प्रकाश जोशी रह रहे हैं। पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर करीब 18 लाख, प्रभुराम चौधरी पर 17 लाख, पूर्व मंत्री मीना सिंह पर 17.52 लाख, अरविंद भदौरिया पर करीब 17 लाख और रामपाल सिंह पर करीब 16 लाख रुपए बकाया है। मीना सिंह के बंगले बी-27 के बाहर 12 नवंबर का नोटिस समेत दो नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।इस सूची में कुछ ऐसे भी पूर्व नेता है जिन्होंने ये बकाया राशि जमा कर दी है। इनमें पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल हैं। दोनों पर 9-9 लाख बकाया था। इनमें से मिश्रा ने दतिया उपचुनाव से पहले राशि चुकाई थी।

बकायादारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल

पूर्व राज्यसभा सांसद एल. मुरुगन के के बंगले बी-15 पर करीब 13 लाख रूपए बकाया है। जबकि एल मुरुगन की जगह अब एमपी कोटे से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को भेजा गया है। इसके अलावा पूर्व सांसद केपी यादव पर करीब 9 लाख रुपए बकाया हैं। दिलीप कुमार कुशवाह पर करीब 15 लाख, बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर 11 लाख और कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर 15 से 18 लाख रुपए तक बकाया बताए गए हैं।

बड़ा सवाल नागरिकों से सख्ती, खास को सिर्फ नोटिस

आम जनता के बिजली के बिल से लेकर अगर किसी भी प्रकार का कोई बकाया होता है तो सिस्टम पेनाल्टी के साथ वसूली कर लेता है। लेकिन अगर मामला रसूखदारों से जुड़ा हो तो सारे नियम-कायदे शिथिल होकर सिर्फ नोटिस तक सिमट जाते हैं। क्योंकि यह बकाया एक दो माह का नहीं सालों का है। अब देखना ये होगा कि सिस्टम वसूली भी कर पाता है या फिर नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। (नोटः शीर्षक में
लिखा छोटा सा पूर्व ठीक उसी समान है जैसा कि नेता अपनी गाड़ी या घर की नेम प्लेट पर अमूमन लिखते हैं।

सिर्फ इन्होंने जमा कराई बकाया राशि

9 लाख रुपए जमा किए यशोधरा राजे सिंधिया

9 लाख रुपए जमा किए डॉ. नरोत्तम मिश्रा

इन मंत्री और नेताओं की राशि बकाया

पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर- 18 लाख

पूर्व मंत्री मीना सिंह- 17.52 लाख

पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी- 17 लाख

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया- 17 लाख

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह- 17 लाख