25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / MP में बना पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानिए कैसी पड़ेगी दिसंबर में ठंड !

MP में बना पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानिए कैसी पड़ेगी दिसंबर में ठंड !

MP Weather update: नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा और दिसंबर में सर्दी और तेज हो सकती है, अगले दो दिनों में तापमान में और 2-3 डिग्री गिरावट संभव है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 25 Nov 2026, 5:47 PM IST

बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

MP Weather update: मध्यप्रदेश के कई जिलों में आसमान से बादलों की विदाई के साथ ही उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने लगा है वहीं रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस सीजन में तीसरी बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। ऐसे में इस बार नवंबर के मुकाबले दिसंबर में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

उत्तरी सर्द हवा के चलते एक बार फिर फिजा में ठंडक घुल गई है। बुधवार को भी विजिबिलिटी 2 हजार मीटर रही। अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। ये तापमान बीते दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट आई है, वहीं तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, इंदौर में 10.6 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसी रहेंगी मौसमी परिस्थितियां

  • ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है।
  • ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर गुजरात और संलग्न दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है।

तापमान में हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई सिस्टम नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है, इसके कारण सर्द हवा आ रही है। अगले चार पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। इस समय हवा का रुख उत्तरी और उत्तर पश्चिमी है। इसके कारण अगले दो दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद विशेष परिवर्तन नहीं है, वहीं दिसंबर में सर्दी और बढ़ सकती है और कड़ाके की सर्दी के आसार बन सकते हैं।

न्यूनतम तापमान में चल रहा उतार चढ़ाव

24 नवंबर- 9 डिग्री सेल्सियस
23 नवंबर- 12.4 डिग्री सेल्सियस
22 नवंबर-14.6 डिग्री सेल्सियस
21 नवंबर-10.5 डिग्री सेल्सियस
20 नवंबर- 9 डिग्री सेल्सियस
19 नवंबर- 9.9 डिग्री सेल्सियस