25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर में पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो सावधान ! पुलिस अधिकारी हो सकता है ठग, लग सकती लाखों की चपत

इंदौर में पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो सावधान ! पुलिस अधिकारी हो सकता है ठग, लग सकती लाखों की चपत

Passport fraud: साइबर ठग पासपोर्ट बनवाने-रिन्यू कराने या पुलिस वेरिफिकेशन जल्दी कराने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के दस्तावेज और बैंक जानकारी चुरा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 25 Nov 2026, 3:34 PM IST

पासपोर्ट की फोटो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

पासपोर्ट की फोटो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Passport Police Verification: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अगर आपको पासपोर्ट बनवाना है तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि पासपोर्ट बनवाने, रिन्यू कराने या पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की जल्दबाजी आपको साइबर ठगों का शिकार बना सकती है। शहर में जालसाजों ने इसके लिए पासपोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मिलते-जुलते फर्जी पोर्टल तैयार किए हैं। इन पर आवेदन और प्रक्रिया के नाम पर लोगों से निजी दस्तावेज, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा जुटाया जा रहा है। बाद में इसी जानकारी के आधार पर बैंक खातों में सेंध लगाई जा रही है। नए तरीके की ठगी को लेकर इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आइसी) और सीबीआइ ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क किया है।

मिलती-जुलती वेबसाइटों से खा सकते धोखा

दरअसल, साइबर ठग ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो नया पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, आवेदन कर चुके है या पासपोर्ट रिन्यू कराने की प्रक्रिया में है। जालसाज अतिरिक्त भुगतान के बदले जल्दी प्रक्रिया पूरी कराने, पक्की मंजूरी या तत्काल अपॉइंटमेंट दिलाने का दावा करते हैं। आवेदक झांसे में आ जाए तो उसे पासपोर्ट विभाग से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए कहा जाता है। इस दौरान ठग आवेदनकर्ता के दस्तावेज और निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। मामूली शुल्क के नाम पर भुगतान भी कराया जाता है। इसके बाद मिली जानकारी का इस्तेमाल बैंक खातों में सेंध लगाने और निजी डेटा का दुरुपयोग करने में किया जाता है।

पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर भी ठगी

ठग केवल पासपोर्ट बनवाने या रिन्यू कराने का झांसा नहीं देते, बल्कि पुलिस वेरिफिकेशन जल्दी कराने का दावा भी करते हैं। इसके लिए वे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर संपर्क करते हैं और प्रक्रिया में देरी होने, पासपोर्ट रद्द होने या कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हैं। जल्द काम कराने के नाम पर रकम वसूलने के साथ ही व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

इन 3 बातों का ध्यान रखें

-क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दण्डोतिया ने बताया, नया पासपोर्ट बनवाने या उससे जुड़ी किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए आधिकारिक पासपोर्ट सेवा वेबसाइट passportindia.gov.in का ही उपयोग करें।

-असत्यापित स्रोत पर पासवर्ड, बैंक पिन या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें।

-यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

इन डाक्यूमेंट्स को रखें साथ

-जन्म तिथि का प्रमाण
-पहचान का प्रमाण
-निवास का प्रमाण