25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / RSS में बड़े बदलाव की तैयारी, संगठनात्मक ढांचे में होंगे फेरबदल, इंदौर में होंगी 7 जिला इकाइयां

RSS में बड़े बदलाव की तैयारी, संगठनात्मक ढांचे में होंगे फेरबदल, इंदौर में होंगी 7 जिला इकाइयां

RSS organizational changes: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसका असर इंदौर में भी दिखेगा, जहां जिले और नगर इकाइयां बढ़ाई जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 25 Nov 2026, 12:40 PM IST

rss organizational changes indore 7 districts units

RSS organizational changes: इंदौर आरएसएस के गठनात्मक ढांचे में होंगे फेरबदल (फोटो सोर्स- rssorg x handle)

Indore RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रहा है जिसका असर इंदौर में भी होगा। यहां पर अब तक पांच जिला इकाइयां होती थीं, लेकिन कार्य दृष्टि से बढ़ाकर सात की जा रही है। महानगर में 34 के बजाए 40 नगर होंगे जिसका खाकां बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि दिसंबर में दायित्वों की घोषणा भी हो सकती है।

नगर इकाइयों में भी होगी बढ़ोतरी

संघ (आरएसएस) अपनी प्रांत की व्यवस्था भंग करके सरकार की तरह राज्य और संभागीय स्तर पर ढांचे का गठन करने जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। ऐसा नहीं कि ये बदलाव सिर्फ ऊपरी तौर पर होगा, बल्कि नीचे यानी सबसे मजबूत इकाई नगर में भी परिवर्तन होने वाला है। इंदौर महानगर में काम की दृष्टि से अब तक 34 नगर इकाइयां थीं जिसको बढ़ाकर 40 की जा रही है। इसमें शहर के विस्तार में बनी कॉलोनियों को शामिल करके नए नगर बनाए जा रहे है। इधर, इंदौर विभाग में पांच जिले हैं जिसमें इंदौर महानगर और एक ग्रामीण है। अब उसकी संख्या सात हो जाएगी, दो नए जिले बनाए जा रहे हैं।

चार दशक पहले थे आठ नगर

गौरतलब है कि संघ अपने संगठनात्मक ढांचे में समय-समय पर बदलाव करते रहता है। एक दशक पहले नगरों में बदलाव किया गया था जिसके बाद संख्या 34 की गई नहीं तो उससे पहले 28 ही नगर होते थे। 90 के दशक में तो उनकी संख्या सिर्फ 8 ही थी जिसको धीरे-धीरे बढ़ाया गया। 45 साल में नगरों की संख्या पांच गुना हो जाएगी।

विभाग सम्मेलन में होगी घोषणा

दिसंबर में संघ के विभागीय सम्मेलन होते हैं जिसमें नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा हो सकती है। उसके बाद दायित्वों में परिवर्तन भी शुरू हो जाएगा। वहीं, दो से चार जनवरी के बीच में प्रांतीय सम्मेलन में संभागीय व्यवस्था भी अस्तित्व में आ जाएगी जिसके बाद सारी नियुक्तियां होंगी। बाद में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में देशभर में राज्य व संभागों में प्रचारकों की नियुक्तियां होंगी। साथ में कार्यकारिणी का गठन भी हो जाएगा।

दिसंबर में होने वाले विभाग सम्मेलन में दायित्वों की घोषणा

संघ कार्य में आएगी गति वर्तमान में प्रदेश में तीन प्रांत प्रचारक थे और उनके एक-एक सह प्रांत प्रचारक है। अब राज्य में एक प्रचारक होंगे जो पूरे मध्य प्रदेश के होंगे। वे सभी अनुषांगिक संगठनों से समन्वय की भूमिका में होंगे। सबसे ज्यादा असर भाजपा पर होगा। अब कोई भी नियुक्ति या अन्य फैसला करने से पहले सत्ता व संगठन को राज्य प्रचारक से बात करना होगी। इधर, संघ के कई फैसले अखिल भारतीय स्तर पर होते थे, लेकिन वे अब क्षेत्रीय स्तर पर ही हो जाएंगे।