25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / Indore News : 44 साल बाद फिर बदलेगा एमपी का नक्शा, 3 जिले टूटेंगे, निमाड़ में संभाग भी बंटेगा

Indore News : 44 साल बाद फिर बदलेगा एमपी का नक्शा, 3 जिले टूटेंगे, निमाड़ में संभाग भी बंटेगा

Indore News : मध्यप्रदेश में चुनाव पूर्व प्रशासनिक नक्शे में होगा जबर्दस्त बदलाव : सारंगपुर, चाचौड़ा व पिपरिया को जिला बनाने पर विचार जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:00 AM IST

एमपी में होगा प्रशासनिक पुनर्गठन

एमपी में होगा प्रशासनिक पुनर्गठन- image patrika

Indore News : मध्यप्रदेश में 44 वर्षों बाद जिलों और संभागों की प्रशासनिक सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण होने जा रहा है। बढ़ती आबादी, भौगोलिक विस्तार और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए प्रदेश का पूरा प्रशासनिक नक्शा बदलने की तैयारी है। इसके लिए गठित प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग प्रदेश के सभी 55 जिलों का सर्वे कर रहा है। 50 जिलों का सर्वे हो चुका है। शेष पांच जिलों का सर्वे पूरा होने के बाद संभाग स्तर पर भी सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। सरकार की कोशिश है कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले पुनर्गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाए। प्रदेश के कम से कम 3 जिले टूटेंगे जबकि निमाड़ में नया संभाग बनने की संभावना है।

पिछली बार 1982 में जिलों व संभाग सीमाओं का परिसीमन किया गया था। इसके बाद समय- समय पर नए जिले बनाए, लेकिन मौजूदा प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण नहीं हुआ।

2018 के विधानसभा चुनाव के बाद टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को 52वां जिला बनाया था। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर को नए जिले का दर्जा दिया गया। इस तरह 55 जिले हो गए। अब पुनर्गठन आयोग केवल नए जिले बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा जिलों और संभागों की सीमाओं में बदलाव के विकल्प तलाश रहा है।

तीन जिले और टूटेंगे

प्रशासनिक पुनर्गठन की कवायद में तीन नए जिलों के गठन की संभावनाएं भी हैं। इनमें राजगढ़ जिले से अलग कर सारंगपुर, गुना से अलग कर चाचौड़ा व नर्मदापुरम से अलग कर पिपरिया को जिला बनाने का प्रस्ताव शामिल है। हालांकि अभी इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ। आयोग भौगोलिक स्थिति, तहसीलों की दूरी आबादी और प्रशासनिक सुविधाओं के आधार पर इनकी उपयोगिता का आकलन कर रहा है।

सुविधा, आसान पहुंच

जिलों के साथ संभागीय व्यवस्था में भी बड़े बदलाव की संभावना है। निमाड़ अंचल के खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर जिलों को मिलाकर नया संभाग गठित करने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मौजूदा संभागों में शामिल कुछ जिलों को दूसरे संभागों में स्थानांतरित करने की संभावना भी तलाशी जा रही है। इससे प्रशासनिक मुख्यालयों तक पहुंच और सरकारी कामकाज की सुविधा को बेहतर बनाने का प्रयास होगा।

प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एसएन मिश्रा बताते हैं कि प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन जनता की सुविधा, स्थानीय जरूरतों और बेहतर प्रशासन को ध्यान में रखकर किया जाएगा। आयोग प्रदेश के 51 जिलों में बैठकें कर चुका है। इंदौर 52वां जिला है, जहां अधिकारियों के साथ चर्चा की।