25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / MP के हजारों क्लास-4 कर्मचारियों की बदली किस्मत, सरकार ने दी छूट, अब कहलाएंगे लिपिक

MP के हजारों क्लास-4 कर्मचारियों की बदली किस्मत, सरकार ने दी छूट, अब कहलाएंगे लिपिक

MP Employees Promotion: मध्य प्रदेश में 15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। सरकार की छूट के बाद ये कर्मचारी अब तृतीय श्रेणी में बाबू बन चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 25 Nov 2026, 7:28 AM IST

mp employees promotion class 4 employees permoted to clerks

MP Employees Promotion: 15000 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बड़ी राहत (फोटो सोर्स- Patrika)

MP Employees Promotion:प्रदेश के 15 हजार शासकीय कर्मी अब खुद को गर्व से बाबू बता रहे है। इनमें से कई पूर्व में बेटे व बेटी के विवाह के लिए की जाने वाली रिश्तेदारी के समय अपनी मूल पहचान छुपाते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे, जिनका पदनाम भृत्य था। कई बार बेटे वाले नहीं चाहते थे कि वे भृत्य के पिता से रिश्तेदारी करे तो कुछ मामलों में बेटी पक्ष भी हिचकता था। अब ये कर्मी पदोन्नति पाकर बाबू बन चुके हैं। वल्लभ भवन के 63 कर्मी शेष रह गए, उनके भी पदोन्नति आदेश अगले सप्ताह जारी हो जाएंगे।

असल में 4 तरह के चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। इनमें नियमित, आकास्मिक सेवा, अंशकालीन सेवा और स्थाई कर्मी शामिल है। इनमें भी नियमित सेवा के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की संख्या 35 से 38 हजार है जिसमें करीब 15 हजार कर्मी भृत्य के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी 35 से 38 हजार के पास टायपिंग व कम्प्यूटर ज्ञान अर्थात सीपीसीटी का प्रमाण पत्र नहीं था, जिसके कारण इन्हें पदोन्नति नहीं मिल रही थी। जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पता चला कि ये कर्मी पीछे छूट रहे हैं तो उन्होंने शर्तों के साथ छूट देने का निर्णय लिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 अक्टूबर 2026 को शर्तों के साथ बाध्यता खत्म की थी। अब तक 71 फीसद कर्मी तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति पा चुके हैं। इनमें 15 हजार भृत्य भी शामिल है, जो बाबू हो गए हैं।

अब कोई नहीं कहना चाहता कि मैं भृत्य का बेटा या बेटी हूं

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि समय बदल चुका है। अब हर कोई सम्मान चाहता है। स्वभाविक है, आज के समय में शायद ही कोई अपनी ओर से यह बताना चाहेगा कि उनके पिता भृत्य है, जो भृत्य है, वे भी स्वयं परिचय देने में हिच्केंगे। बीते वर्षों में हमारे हजारों कर्मियों के बेटे-बेटियों की वैवाहिक रिश्तेदारी के समय यही हुआ। अब ये बाबू का पद पाकर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं लेकिन भृत्य जैसा पदनाम बदलकर कार्यालय सहायक किया जाना चाहिए। इस पर एक रुपए का वित्तीय भार नहीं आएगा। इस बदलाव के लिए पहले भी संघर्ष किया, आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि भृत्य के पद पर भर्ती होने वाले नए कर्मियों को भी सम्मान चाहिए।

दस साल तक अटकी थी पदोन्नति, शुरू हुई तो बाध्यता आड़े आई

प्रदेश में मई 2016 से पदोन्नति पर ब्रेक था। 2025 में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नति देने की घोषणा की। तत्कालीन मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अफसरों को 10 सप्ताह के अंदर पदोन्नति देने का लक्ष्य दिया। ज्यादातर संवर्ग के कर्मियों को पदोन्नति मिलने लगी लेकिन चतुर्थे श्रेणी कर्मियों का मामला टायपिंग व कम्प्यूटर ज्ञान ने अटका दिया था। असल में चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पर पदोन्नत होने वाले कर्मियों में से ज्यादातर को दफ्तरों में लिपिक वर्गीय काम करने होते है। पहले ये काम टाइपराइटर पर होते थे, अब कम्प्यूटर पर होने लगे हैं लेकिन भर्ती के समय ये दोनों योग्यता जरुरी नहीं थी। टायपिंग, कम्प्यूटर ज्ञान की योग्यता हासिल करने में छूट गए, इसलिए पदोन्नति के बाद भी इनका कद नहीं बढ़ रहा था।