इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कह चुके हैं कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई बाहरी व्यक्ति चला रहा है, जो अपने मंत्रियों को डांटता भी है। उन्होंने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश की सरकार में ढाई मुख्यमंत्री हैं।