
ए न्यू कॉलोनी में जर्जर सडक़, गंदगी और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान
कुछ इलाके में स्ट्रीट लाइट है, लेकिन कभी जलती तो कभी बंद रहती है। साफ-सफाई की बात करें तो नगर निगम अमला नियमित रूप से सेवाएं नहीं देता, जिससे गंदगी बनी रहती है। इस इलाके में 300 मकान बने हुए हैं, जिनमें 1500 लोग रहते हैं। इलाके में सडक़ निर्माण के बाद भी बदहाल हो गई हैं। रहवासी नगर निगम को यहां से पूरा राजस्व मिलता है। पूरा टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं न मिलने से वह नगर नगम से नाराज हैं। रहवासियों की मांग है कि निगम को बुनियादी सुविधाएं पूरी ईमानदारी से उपलब्ध कराना चाहिए। नियमित साफ सफाई और पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट होना चाहिए। स्थानीय पार्षद को खुद समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए।
- यह समझ से परे है, टैक्स लेने में सख्ती करने वाला निगम सुविधाओं की गारंटी क्यों नहीं लेता। लोगों को भी अधिकार होना चाहिए, निगम को नोटिस देने का। पानी, सडक़, सफाई जैसी सुविधाएं हमारा अधिकार हैं।
अजय रामचंदानी, रहवासी
- स्वच्छता में नंबर वन बनने के लिए नगर निगम को हर इलाके पर ध्यान देना होगा। अधिकांश जगह नियमित साफ-सफाई नहीं होती। आने जाने का रास्ता खराब है।
गौरव हिमथानी, रहवासी
-इस गली में न तो साफ सफाई हो रही है और न ही स्ट्रीट लाइटे और सीवेज की समस्या का समाधान किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण यहां रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है।
सीमा मूरजानी, रहवासी
-जनता की समस्याओं का निराकरण मेरी ड्यूटी है। मैं खुद समस्याओं को संज्ञान लेकर निगम की जोन बैठक पर मुख्यालय स्तर पर उठाता हूं।
अशोक मारण, पार्षद
Published on:
11 Jan 2024 08:52 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
