
People for Animals Cruelty to street dog in Indore
People for Animals Cruelty to street dog in Indore - एमपी में कुछ लोगों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। इन बदमाशों ने गली में चुपचाप सो रहे एक स्ट्रीट डॉग को जला डाला। स्ट्रीट डॉग के साथ अमानवीयता की यह घटना इंदौर Indore में हुई। यहां युवकों ने स्ट्रीट डॉग पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग को तीन युवक उठा कर ले गए और उसे आग के हवाले कर दिया। कुछ लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया जिससे जान बच सकी। इस मामले में तीनों युवकों पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
गली में सो रहे स्ट्रीट डॉग पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसपर पशु प्रेमी थाने पहुंच गए। पीपुल्स फार एनिमल संगठन के प्रियांशु जैन ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले में इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने तीनों युवकों पर एफआइआर दर्ज की।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शिवदर्शन कालोनी मूसाखेड़ी के रहनेवाले आरोपी विजय, बादल और अर्जुन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पीपुल्स फार एनिमल संगठन के प्रियांशु जैन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। प्रियांशु के अनुसार आरोपी युवक स्ट्रीट डॉग को उठा कर ले गए और उसे आग लगा दी। स्ट्रीट डॉग को जलते देख कुछ लोग दौड़े आए। उसको घायल अवस्था में अस्पताल ले गए और इलाज करवाया। बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Published on:
22 May 2024 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
