1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेन समाज के लोग बोले अजा के आरक्षण का मिले लाभ, लागू हो कर्पूरी फार्मूला

सेन समाज की बैठक में निर्णय, समाज द्वारा लंबे समय से की जा रही है आरक्षण की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
sen.jpg

सेन समाज की बैठक में निर्णय, समाज द्वारा लंबे समय से की जा रही है आरक्षण की मांग

भोपाल. सेन समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ और कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। समाज की यह मांग पूरी नहीं हो रही है। इसे लेकर समाज के लोगों में रोष है। इसे लेकर समाज की ओर से शीघ्र ही केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।
यह निर्णय कोलार रोड के मैरिज गार्डन में सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन की ओर से आयोजित बैठक में लिया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने कहा कि सेन समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, कई राज्यों में सेन समाज अजा में आता है, इसके साथ ही बिहार सहित अन्य राज्यों की तरह मप्र में भी अति पिछड़े वर्गों के लिए कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू होना चाहिए। इसे लेकर समाज की ओर से शीघ्र ही ज्ञापन सौपा जाएगा। बैठक में शैलेष सेन, शंकरलाल सराठे, संतोष सेन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

नहीं मिल रहा लाभ
समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि समाज को अजा वर्ग के आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाज की ओर से इसे लेकर लगातार मांग की जा रही है।

सेन प्रतिमा के समक्ष हर सप्ताह आयोजन
सेन समाज संगठन की ओर से हर सप्ताह शास्त्री नगर सेन चौक पर विराजमान सेन प्रतिमा के समक्ष समाज के लोग जुटते हैं। इस दौरान समाज की ओर से माल्यार्पण किया जाता है और समाज के लोग विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं। समाज के जिला अध्यक्ष शैलेष सेन का कहना है कि इसके पीछे उद्देश्य यहीं है कि समाज के लोग संगठित हो। इसके साथ ही समाज की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जाए।

Story Loader