scriptबड़ा फैसला : पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस हुई सस्ती, जानिए मध्यप्रदेश में क्या होंगे दाम | Petrol-diesel LPG became cheaper central govt reduce excise duty | Patrika News
भोपाल

बड़ा फैसला : पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस हुई सस्ती, जानिए मध्यप्रदेश में क्या होंगे दाम

केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई, गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती..

भोपालMay 21, 2022 / 07:36 pm

Shailendra Sharma

diesel.jpg

भोपाल. महंगाई की मार झेल रही आम जनता को केन्द्र की मोदी सरकार ने बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। मोदी सरकार ने आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में कटौती करने का फैसला लिया है। दरअसल केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है जिसके बाद पेट्रोल करीब 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा। इतना ही नहीं रसोई गैस के दामों में सीधे 200 रुपए की कटौती की गई है।

 

मध्यप्रदेश में पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा

केन्द्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आएगी। मध्यप्रदेश में जहां पेट्रोल 9.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। रविवार से पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होंगी। बता दें कि शनिवार को भोपाल में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 118.18 पैसे थे जो एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद रविवार को भोपाल में 108.67 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। वहीं अगर डीजल की बात की जाए तो शनिवार को भोपाल में डीजल के दाम 101.16 रुपए प्रति लीटर थे जो रविवार एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद 94 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें

ऑल इज नॉट वेल ! गृहमंत्री नरोत्तम ने छोड़ा सीएम के सम्मान पर मंच, देखें वीडियो



शनिवार को मध्यप्रदेश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल
भोपाल- 118.18
इंदौर- 118.18
ग्वालियर- 118.04
जबलपुर- 118.72

चार बड़े शहरों में डीजल
शहर डीजल
भोपाल- 101.16
इंदौर- 101.22
ग्वालियर- 101.22
जबलपुर- 101.86

 

रसोई गैस 200 रुपए सिलेंडर सस्ती
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने के साथ ही केन्द्र सरकार ने रसोई गैस के दामों में भी सीधे 200 रुपए की कटौती की गई है। बता दें कि भोपाल में रसोई गैस सिलेंडर का रेट शनिवार को 1005 रुपए प्रति सिलेंडर था। रविवार से सिलेंडर की कीमत भोपाल में 805 रुपए हो जाएगी।

Home / Bhopal / बड़ा फैसला : पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस हुई सस्ती, जानिए मध्यप्रदेश में क्या होंगे दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो