
Pink booth
भोपाल. महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष तौर पर शहर में तीन स्थानों पर पिंक पार्र्किंग शुरू की गई। न्यू मार्केट के जयस्तंभ पर इसके लिए बड़ा कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे तय किया गया था। महापौर आलोक शर्मा तय समय पर पहुंच गए, लेकिन जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा नहीं पहुंचे। महापौर करीब पौन घंटे तक यहीं रहे।
फिर कुछ काम का बोलकर रवाना हो गए। लोग समझे महापौर फिर नाराज हो गए। करीब ढाई बजे मंत्री पहुंचे। महापौर की रवानगी की जानकारी मिली तो वे फोन लगाने लगे। मंत्री के फोन पर महापौर फिर लौटे और दोनों ने मिलकर पार्र्किंग का शुभारंभ किया।
न्यू मार्केट जयस्तंभ के अलावा प्रगति पेट्रोल पंप, एमपी नगर और दस नंबर स्मार्ट पार्र्किंग में महिलाओं के वाहनों की पार्र्किंग के लिए अलग से स्थान तय किया गया। न्यू मार्केट मंे पिंक कलर से पार्र्किंग स्थल को रंगा गया और गुब्बारों से सजाया गया। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री के लिए मंत्री को आभार पत्र भी दिया।
बैरागढ़ कम्युनिटी हॉल के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की घोषणा
बैरागढ़ में पगड़ी रस्म हॉल डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। शुक्रवार को इसका निर्माण शुरू कराया गया। वन ट्री हिल शनि मंदिर के पास महापौर आलोक शर्मा ने इसका काम शुरू कराया। इसका नाम स्व. नानकराम वाधवानी सामुदायिक भवन रखा जाएगा।
इसके लिए प्रारंभिक चरण के कार्यों के लिए 50 लाख रुपए के अतिरिक्त अन्य काम कराने डेढ़ करोड़ रुपए कीर राशि स्वीकृती की घोषणा की गई। यहां के विश्रामघाट में भी 07 करोड रुपए की योजना के काम चल रहे हैं। विद्युत शवदाहगृह एवं कंडे व कंडे की लकड़ी बनाने की मशीन भी शीघ्र ही स्थापित की जाएगी।
---------------------
जल जीवन रक्षक दल के कक्ष का लोकार्पण
बड़ी झील में होने वाली दुर्घटनाओं के चलते नागरिकों की जान बचाने के लिए स्थापित जल जीवन रक्षक दल के कक्ष का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इस कक्ष में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लेस 05-05 गोताखोर चौबीसों घण्टे उपलब्ध रहेंगे। इस कक्ष को एकीकृत कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर से भी जोडा जाएगा। निगम द्वारा आईटीसी पार्क के पास राजा भोज केबल स्टे ब्रिज के नीचे स्थापित कक्ष में लगभग 76 लाख रुपए की लागत के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए है।
इनमें आधुनिक रेस्क्यू बोट, फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टे्रचर, फ ाइबर रेस्क्यू स्ट्रेचर, डाइविंग सूट, ब्रीथिंग एप्रेट्स सेट, कम्प्रेज्ड एयर सिलेण्डर पेक, फेस मास्क, एयर सप्लाई सिस्टम, टेस्ट किट, टूल किट, स्ट्राम प्रो हेलमेट्स, पॉलीमाइड रो, वाटर प्रुफ टार्च एलइडी शामिल है। उक्त कक्ष का संचालन निगम द्वारा एनजीओ नेचर वल्र्ड के सहयोग से किया जाएगा।
बरखेड़ा पठानी में 25 अवैध नल कनेक्शन काटे
बरखेड़ा पठानी स्थित नरेन्द्र देव नगर में 25 अवैध नल कनेक्शन काटे गए। 48 अवैध नल कनेक्शनधारी रहवासियों ने मौके पर 01 लाख 65 हजार 616 रुपये की राशि पार्ट पेमेंट के रूप में जमा कराई। शेष राशि का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया। बकाया करों की राशि जमा न कराने वालों के विरूद्ध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी।
Published on:
09 Mar 2019 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
