8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फली एस. नरीमन मूट कोर्ट टूर्नामेंट हुआ रोमांचक, फाइनल में प्रयागराज और भोपाल का मुकाबला

MP News: भोपाल स्थित करियर कॉलेज ऑफ लॉ फली एस. नरीमन नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में जिंदल और बीबीएयू पराजित।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

May 08, 2026

Prayagraj and Bhopal final in Fali S. Nariman Moot Court Tournament MP News

Prayagraj and Bhopal final in Fali S. Nariman Moot Court Tournament (Patrika.com)

MP News: भोपाल स्थित करियर कॉलेज ऑफ लॉ की द्वितीय फली एस. नरीमन नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में खिताब का मुकाबला यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज और भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की टीमों के बीच होगा। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनीपत (हरियाणा) के प्रतिष्ठित जिंदल ग्लोबल लॉ कॉलेज तथा लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की टीमों को पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल कल नौ मई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रातः चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिसके बाद दो सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हुए। प्रथम सेमीफाइनल के निर्णायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल के सचिव न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शुभम उपाध्याय (द लॉ टेल्स) रहे, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अधिवक्ता डॉ. दिशा चतुर्वेदी (लेक्स मेरिटा) एवं अधिवक्ता शिखा छिब्बर रहीं। इस अवसर पर जिला विधायक विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल ने कहा कि मूट न्यायालय प्रतियोगिताओं का महत्व विधि छात्रों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालयों को छात्रों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक न्यायिक अनुभव भी प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र न्यायालय का वास्तविक वातावरण समझना प्रारंभ कर देते हैं।

इस अवसर पर करियर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री मनीष राजोरिया ने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश तथा बिहार सहित विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में स्थानीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के अनेक छात्र उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले के निर्णायक श्री योगेंद्र त्यागी (जज), रजिस्ट्रार, मध्यप्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण तथा श्री बलराम यादव, न्यायिक सदस्य, मध्य प्रदेश मध्यस्थ अधिकरण रहेंगे। समापन समारोह में इन्हीं न्यायाधीशों द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के छात्रों की मूट कोर्ट सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।