1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर एक्टिव हो गया प्री-मानसून, भोपाल, इंदौर समेत इन जिलों में शुरु होने वाली जोरदार बारिश

इंदौर में 2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। नर्मदापुरम संभाग में तेज हवाओं का सिलसिला शुरु हो गया । इसके बाद 10 जून से भोपाल, सागर और जबलपुर में बारिश होने की प्रबल उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jun 2022, 11:04 AM IST

News

फिर एक्टिव हो गया प्री-मानसून, भोपाल, इंदौर समेत इन जिलों में शुरु होने वाली जोरदार बारिश

भोपाल. नौतपा के बाद भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे मध्य प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर है। सूबे के अधिकतर इलाकों में एक बार फिर प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। यही नहीं 8 जून यानी आज से ही इंदौर में बारिश ने दस्तक दे दी है। यहां अबतक 2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही, नर्मदापुरम संभाग में तेज हवाओं का सिलसिला शुरु हो गया है तो बौछारें भी पड़ सकती हैं। इसके बाद 10 जून से भोपाल, सागर और जबलपुर में बारिश होने की प्रबल उम्मीद है। 13 जून के बाद प्रदेशभर में एक बार फिर प्री-मानसून पूरी तरह से सक्रीय हो जाएगा। इसी के साथ प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लोगों को लू और गर्मी से राहत भी मिल जाएगी।


मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, प्रदेस में मानसून 20 जून के बाद एंट्री लेने वाला है। हालांकि, इंदौर और नर्मदापुरम में प्री-मानसून की एक्टिविटी 10 जून से होना थी, लेकिन ये दो दिन पहले ही ये सक्रीय हो गया है। इंदौर में जहां बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है तो वहीं भोपाल, नर्मदापुरम समेत आसपास के जिलों में बादल छा गए हैं।इसी के चलते दिन के तापमान में गिरावट हुई। लू भी नहीं चली।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बुधवार को इंदौर के अलावा भोपाल में भी बारिश के उम्मीद थी, लेकिन एन वक्त पर हवा का रुख बदलने से यहां बारिश नहीं हो सकी। भोपाल, सागर और जबलपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। 13 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रीय हो जाएगा।इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में तेज और रिमझिम बारिश होने लगेगी।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी, 8 निकायों के CMO बदले, चुनाव आयोग के निर्देश पर थोक तबादले


इस बार खूब बरसने की उम्मीद

प्रदेशभर में प्री-मानसून आगामी 20 जून तक सक्रीय रहने वाला है। इसके बाद प्रदेशभर में मानसून सेट हो जाएगा। यानी, 20 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अबकी बार मानसून खूब बरसेगा। जून-जुलाई में अच्छी बारिश के आसार हैं।

प्रचार का अजब तरीका, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बताई जा रही थी शराब की नई स्कीम, देखें वीडियो