5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2023 Date: दिन नहीं, रात में मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व, ये रहेगी टाइमिंग

Raksha Bandhan 2023 Date: भाई-बहन के पर्व पर इस बार भद्रा का साया रहेगा, इसलिए यह रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त को रात 9 बजे के बाद मनाया जाएगा। बहनें दिन में भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेंगी। पूर्णिमा की उदिया तिथि को मानते हैं, उनके लिए दो दिन यह पर्व मनाया जा सकेगा, अर्थात 30 की रात 9 बजे बाद और 31 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी बंधवाई जा सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
gettyimages-1334740359-170667a.jpg

Raksha Bandhan 2023

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार सावन पूर्णिमा 30 अगस्त को आ रही है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया रहेगा। बता दें कि 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है जो अगले दिन यानी 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। पंचाग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ भद्रा लग रही है, जो 30 अगस्त की रात 9 बजकर 7 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में रात 9 बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।

जो बहनें 30 अगस्त की रात 9 बजे के बाद अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध पाएंगी, वो अगले दिन यानी 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांध सकती हैं।

रात्रि में रक्षाबंधन मनाना श्रेष्ठ

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि द्वितीय शुद्ध श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर 30 अगस्त को बुधवार के दिन धनिष्ठा उपरांत शततारका नक्षत्र तथा अतिगंड योग एवं सुकर्मा करण के साथ कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में रक्षाबंधन पर्व मनाएगा, क्योंकि इस बार भद्रा का वास भू-लोक पर होने के कारण रक्षाबंधन रात्रि में मनाया जाना श्रेष्ठ है।